Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Taste of Agra in Summer: Different falvours of Lassi in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Taste of Agra in Summer: Different falvours of Lassi in Agra…#agranews

206

आगरालीक्स…आगरा में अब चाय को टक्कर दे रही लस्सी, चाय से ज्यादा फ्लेवर की लस्सी, जानें कितने फ्लेवर में मिल रही लस्सी

आगरा में खाने-पीने की चीजों का कल्चर तेजी से बदल रहा है। स्वाद के शौकीनों के पास कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। साथ ही बेड़ई-कचैड़ी और चाय के बाद अब लस्सी को भी क्रिएटिविटी के साथ परोसा जा रहा है। पारा चढ़ने के साथ ही शहर में कई ऐसी शाॅप खुल गई हैं जो आपको गर्मियों के इस तरोताजा कर देने वाले पेय को अलग-अलग अंदाज में परोस रही हैं।

संजय प्लेस स्थित द गुप्ता कैफे की चाय और काॅफी फेसम है लेकिन इन दिनों यहां लस्सी के शौकीन लोगों की भीड़ भी कुछ कम नहीं है। गर्मी के इस सीजन में इस कैफे ने अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल पंजाबी रबड़ी लस्सी पेश की है। दोपहर के समय लोग यहां आकर इस लस्सी का आनंद उठा रहे हैं। इसकी कीमत 45 रूपये है। नौलक्खा में एक जगह आज भी वहां पुराने जमाने की तरह दही को एकदम पतला मठकर बड़े कुल्हड़ में लस्सी पिलाई जा रही है। इसकी कीमत 35 से 40 रूपये है। विवि कैंपस वाले चैराहे की मटका लस्सी फेमस है। यहां एक छोटी मटकी में दही की मोटी परत वाली लस्सी ग्राहकों को खासी पसंद है। इसकी कीमत 50 रूपये है।

इधर खंदारी चैराहे पर एक जगह काजू लस्सी ग्राहकों को आनंद दे रही है जो 35 रूपये में आपको तरोताजा कर देगी। खंदारी चैराहे पर ही ओम कैफे में स्पेशल पंजाबी लस्सी ग्राहकों को खासा पसंद आ रही है। इसके अलावा कई बड़े प्रतिष्ठानों पर शाही लस्सी भी उपलब्ध है, जिसमें केसर के रेशे, वनीला आइसक्रीम और कटे बादाम मिलाकर पेश की जाती है। गर्मियों के इस सीजन में कई जगह की फ्लेवर लस्सी भी ट्रेंड कर रही है। हालांकि लस्सी एक ऐसा पेय है जो गर्मियों के सीजन में आपको हर कालोनी और गली-मोहल्ले के नुक्कड़ पर मिल ही जाएगी, लेकिन इस बार इसका स्वाद आपको जरा हटकर लग सकता है, क्योंकि युवा अब इसे बेहद क्रिएटिविटी के साथ पेश कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!