Saturday , 19 April 2025
Home agraleaks Temple statues destroyed in a land dispute in Agra
agraleakscrimeसिटी लाइव​क्राइम

Temple statues destroyed in a land dispute in Agra

आगरालीक्स(15th September 2021 Agra News)… आगरा में मंदिर में प्रतिमाओं को किया खंडित. शिवलिंग को उखाड़ने का आरोप. हंगामा.

मंदिर में चल रही है भागवत कथा
आगरा के यमुनापार में घड़ी चांदनी में काफी सालों पुराना एक मंदिर है। इसमें शिवलिंग के साथ ही हनुमान जी, राधा—कृष्ण की प्रतिमा स्थापित हैं। यहां पर इन दिनों भागवत चल रही है। यह भागवत कथा मंदिर के पुजारी महावीर नंद करा रहे हैं। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए मंगलवार को कुछ निर्माण सामग्री भी मंगा ली थी।

देर रात आए युवकों ने की वारदात
पुजारी का आरोप है कि मंगलवार देर रात गांव के ही कुछ युवक आए। उनके हाथों में लाठियां थी। उन्होंने आते ही मंदिर की प्रतिमाएं खंडित कर दीं। इसके बाद शिवलिंग को उखाड़ दिया। इसके बाद पुजारी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद दबंग आरोपी चले गए।

सुबह लोगों में फैला आक्रोश
पुजारी ने सुबह लोगों को इसकी जानकारी दी। लोग मंदिर पहुंचे तो प्रतिमाएं खंडित थीं। उन्होंने आक्रोश जताया। हंगामा करने लगे। जानकारी पर आई पुलिस ने बताया कि मंदिर की जमीन 500 वर्ग गज है। इसे लेकर विवाद चल रहा है। सीओ छत्ता दीक्षा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

agraleaksमथुरा

A gay man told his pain to Premanand Maharaj, got this answer…#mathuranews

आगरालीक्स…समलैंगिक हूं, 150 से अधिक पुरुषों से बना चुका हूं संबंध, अब...

agraleaks

Agra News: Umesh Kansal elected president of Maharaja Agrasen Seva Sadan in Agra. New executive committee formed

आगरालीक्स…आगरा में महाराजा अग्रसेन सेवा सदन के अध्यक्ष चुने गए उमेश कंसल....

सिटी लाइव

Agra News: Maa Chamunda’s Kalash Yatra in Agra was a wave of devotion, 3 thousand devotees participated…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में मां चामुण्डा की कलश यात्रा बही भक्ति की गंगा, 3...

agraleaksबिगलीक्स

Inflation shock, cooking gas becomes costlier by Rs 50…#agranews

आगरालीक्स…महंगाई का झटका, रसोई गैस 50 रुपये हुई महंगी. पेट्रोल और डीजल...

error: Content is protected !!