आगरालीक्स.. आगरा में टेंट हाउस में भीषण आग लग गई है, टेंट की बल्लियों में लगी आग बेकाबू होने से अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के साथ दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं।
आगरा के बालूगंज में टाल पर टेंट हाउस है, यहां मंगलवार सुबह बल्लियों में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई। आस पास के लोग भी आ गए और आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग की लपटें बेकाबू होती गईं। दमकल कर्मियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगरा के कारणों की जांच की जा रही है।