नईदिल्लीलीक्स.. पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया। एशेज में रोमांच के लिए इंग्लैंड की जीत जरूरी। भारत-वेस्टइंडीज का दूसरा टेस्ट आज, कुछ हो सकते हैं बदलाव।
कड़े संघर्ष के बाद पाक चार विकेट से जीता
पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के दौरे पर है। पहला टेस्ट गाले में खेला गया, जहां पाकिस्तान ने श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। श्रीलंका ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे, जवाब में पाक ने शकील के दोहरे शतक की मदद से 461 रन बनाए।
शकील के दोहरे शतक ने श्रीलंका को बैकफुट पर किया
एक समय श्रीलंका ने सौ रन से कम पर पाकिस्तान के पांच विकेट ले लिये थे लेकिन शकील एक छोर पर जम गए। दूसरी पारी में 279 रन ही बना सकी। पाकिस्तान जीत का लक्ष्य छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।
इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मैच
इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया के 299 रन पर आठ विकेट ले लिए हैं। इंग्लैंड को एशेज सीरीज में बराबरी करने के लिए इस टेस्ट का जीतना जरूरी है। आस्ट्रेलिया अभी 2-1 से आगे चल रही है।
कमजोर इंडीज के सामने भारत और खिलाड़ी भी अजमा सकता है
भारत और वेस्ट इंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच आज शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। भारत पहला टेस्ट पारी से जीत चुका है। दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम कमजोर इंडीज टीम के सामने अपने कुछ खिलाड़ियों को और अजमाना चाहेगी। मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जा रहा है।