आगरालीक्स… क्रिकेट के दिग्गज सितारे ब्रायन लारा ने आज ताजमहल की बेमिसाल खुबसूरती को देख अभिभूत हो गए गए।
ताजमहल को जी-भरकर निहारा
वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार ब्रायन लारा आईपीएल में हैदराबाद की टीम के बल्लेबाजी कोच हैं। इन दिनों वह भारत आए हुए हैं। वह ताजमहल देखने के लिए रविवार को ही आगरा आ गए थे। लेकिन ताजमहल को वह सुबह देख सके। इसके लिए ब्रायन लारा सुबह सात बजे ही ताजमहल पहुंच गए थे।
ताजमहल में खिंचवाये फोटो
उन्होंने ताजमहल की बेमिसाल खूबसूरती को घंटों निहारा और फोटो खिंचवाए।
लारा ने दूसरी बार देखा है ताजमहल को
ब्रायन लारा ने ताजमहल को दूसरी बार देखा है। इससे पहले वह वर्ष 1984 में भी ताजमहल का दीदार कर चुके हैं लेकिन इसके अप्रितम सौंदर्य से उनका प्यार कम नहीं हुआ है।
टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 400 रन बनाने का रिकॉर्ड
महान क्रिकेटर एवं भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के समकालीन ब्रायन लारा के नाम टेस्ट क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। विकेट पर जम जाने के बाद उन्हें आउट करना गेंदबाजों के लिये मुश्किल हो जाता था। विश्व क्रिकेट में एक पारी में 400 रन बनाने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है, जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ सका है।