नईदिल्लीलीक्स…मणिपुर में दो महिलाओं के साथ हैवानियत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी का घर फूंका। वहीं पश्चिम बंगाल में भी ऐसी ही दरंदिगी का आऱोप
मणिपुर कांड के चार आरोपी अब तक गिरफ्तार
मणिपुर में दो महिलाओं के साथ बर्बरता करने वाले भीड़ में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में गुस्सा है। विपक्षी नेता लगातार मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह पर निशाना साध रहे हैं और उनका इस्तीफा मांग रहे हैं। इस बीच भीड़ ने मुख्य आरोपी के घर को फूंक दिया है।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी के कार्यकर्ताओं पर आरोप
दूसरी ओर पश्चिम बंगाल में मतदान के दौरान हुई हैवानियत का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की महिला प्रत्याशी ने ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर छेड़छाड़ और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। यह पूरा घटनाक्रम 8 जुलाई का है, जिस दिन पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ था।
महिला प्रत्याशी को निर्वस्त्र कर घुमाया और पीटा, रिपोर्ट
महिला प्रत्याशी का आरोप है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया। यह घटना हावड़ा जिले के पांचला इलाके की है। महिला ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के लगभग 40 उपद्रवियों ने उसे मारा-पीटा। कपड़े फाड़ने की कोशिश की और मुझे नग्न होने पर मजबूर किया। सबके सामने छेड़छाड़ की। गलत तरीके से छूने की कोशिश की।
इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
एफआईआर में तृणमूल प्रत्याशी हेमंत राय, नूर आलम, अल्फी एसके, रणबीर पांजा संजू, सुकमल पांजा समेत कई लोगों के नाम हैं।