Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ The month of April will knock with many changes, LPG cylinders, stock market, income, expenses including investments will be affected
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सबिजनेस

The month of April will knock with many changes, LPG cylinders, stock market, income, expenses including investments will be affected

217

आगरालीक्स…आगरा सहित देशभर में अप्रैल माह नए बदलावों के साथ दस्तक देगा। शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट, इनकम टैक्स सहित खर्चों से जुड़े बदल रहे हैं। जानें क्या होंगे बदलाव।

1-एलपीजी सिलेंडर के दामों में संशोधन

एलपीजी सिलेंडर के दामों में संशोधन और बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जैसे बदलाव हैं,  जो हर महीने की पहली तारीख को रिवाइज होते हैं, जिनके इस बार भी रिवाइज होने की संभावना है। इसके अलावा अन्य प्रमुख बदलाव यह हैं।

2-पैनकार्ड इनएक्टिव हो जाएगा

पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं कराया है तो आपको 31 मार्च 2023 से पहले ये लिंक करा लेना है, ताकि आपका पैन 1 अप्रैल से इनएक्टिव न हो जाए। इसके बाद भारी लेटफीस के साथ ही इसे ठीक कराया जा सकेगा।

3-महंगी हो जाएंगी कई कंपनियों की गाड़ियां

होंडा, मारुति सुजकी, टाटा मोटर्स, हीरो मोटर कॉर्प जैसी कंपनियों ने घोषणा की है कि वो एक अप्रैल से अपनी गाड़ियों के अलग-अलग वेरिएंट्स के दाम बढ़ाने वाली हैं। ऑटो कंपनियों का मानना है कि बीएस-6 के दूसरे फेज के ट्रांजिशन के कारण लागत बढ़ रही है। इस वजह से दाम बढ़ेंगे।

4-सोने के जेवरात की बिक्री एचयूआईडी से

देश में एक अप्रैल से सोने के उन्हीं ज़ेवरात और कलाकृतियों की बिक्री हो पाएगी जिनपर छह अंकों वाली हॉलमार्क अल्फ़ान्यूमेरिक यूनीक आइडेंटिफिकेशन’ (एचयूआईडी) संख्या अंकित होगी, इसका मतलब है कि 31 मार्च के बाद बिना एचयूआईडी के पुराने हॉलमार्क आभूषणों की बिक्री की अनुमति दुकानदारों को नहीं होगी।

5-दिव्यांगों को सरकारी लाभ आसानी से नहीं

 दिव्यांगों को 17 सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एक अप्रैल से अनिवार्य रूप से केंद्र द्वारा जारी दिव्यांगजनों के लिए विशिष्ट पहचान पत्र (यूडीआईडी) संख्या बतानी होगी।

6-हाई प्रीमियम वाले इंश्योरेंस पॉलिसी पर टैक्स बजट 2023 में घोषणा हुई थी कि अगर आपके इंश्योरेंस का सालाना प्रीमियम 5 लाख से ज्यादा है तो, उससे होने वाली कमाई पर टैक्स लगेगा। अभी तक इंश्योरेंस से होने वाली रेग्युलर इनकम पूरी तरह टैक्स फ्री होती थी. इसका फायदा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स को मिलता था।

7-राशन कार्ड वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

सरकार ने किया ये सबसे बड़ा ऐलान- अब 30 जून तक मिलेगा फायदा

8-गोल्ड कन्वर्जन पर कैपिटल गेन टैक्स नहीं

इस साल बजट में घोषणा हुई थी कि अगर आप एक अप्रैल से फिजिकल गोल्ड को ई-गोल्ड या ई-गोल्ड को फिजिकल गोल्ड में कन्वर्ट कराते हैं तो आपको इसपर कोई कैपिटल गैन टैक्स नहीं देना होगा। गोल्ड पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लगता है, हालांकि, अगर आप कन्वर्जन के बाद इसे बेचेंगे तो आपको एलटीजीसी के नियमों के तहत टैक्स भरना होगा।

9- अप्रैल माह में बैंक कब-कब रहेंगे बंद

अप्रैल में बैंकों के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टियां पड़ेंगी, इसमें त्योहार,  जयंती और सप्ताहांत की छुट्टियां शामिल हैं। महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है। अप्रैल में इस बार अंबेडकर जयंती,  महावीर जयंती, ईद-उल-फितर सहित कई और मौकों पर बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कुल सात दिनों की वीकेंड की छुट्टियां भी हैं।

10-डेट म्यूचुअल फंड में टैक्स बेनेफिट नहीं

डेट म्यूचुअल फंड में निवेश टैक्स के लिहाज से फायदेमंद माना जाता था लेकिन गत शुक्रवार को लोकसभा में पास फाइनेंस बिल में इसे लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के दायरे से बाहर कर दिया गया है। इक्विटी में कम निवेश करने वाले डेट म्यूचुअल फंड को लॉन्ग टर्म टैक्स बेनेफिट नहीं देने का प्रस्ताव आ गया है, अब ऐसे डेट फंड जो इक्विटी में अपनी संपत्ति का 35 फीसदी से कम निवेश करते हैं उन्हें लंबी अवधि के टैक्स लाभ से वंचित किया जा सकता है।

10- एनएसई पर लेनदेन शुल्क बढ़ोतरी वापस नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने 1 अप्रैल से नकद इक्विटी और फ्यूचर एंड ऑप्शंस सेगमेंट में लेनदेन शुल्क में छह प्रतिशत की वृद्धि को वापस लेने का फैसला किया है।

11- डीमैट खातों में नॉमिनी जरूरी डीमैट खातों के संबंध में नॉमिनी की अंतिम तारीख 31 मार्च 2023 है, अगर आपने इस डेडलाइन तक नॉमिनेशन नहीं किया तो 1 अप्रैल से ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट्स डेबिट के लिए फ्रीज हो जाएंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Poiya Ghat Pontoon Bridge start before Deepawali, Budget release

आगरालीक्स आगरा में दयालबाग से खंदौली के बीच बना पांटून पुल दीपावली...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th October 2026

आगरालीक्स आगरा में आज कैसा मौसम रहेगा, जानें।आगरा में सोमवार सुबह ठंडी...

देश दुनिया

Agra News: Passengers who purchase reserved tickets at railway reservation counters will also have the option to avail of travel insurance.

आगरालीक्स…अब रेलवे काउंटर से आरक्षित टिकट लेने वाले यात्रियों को भी मिलेगी...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

error: Content is protected !!