अयोध्यालीक्स… अयोध्या के राम मंदिर में होंगे कुल 44 द्वार, 18 दरवाजे, इनमें 14 स्वर्ण जड़ित, लेकिन प्रवेश होगा एक ही द्वार से।
70.5 एकड़ मे फैला रामलला का दिव्य मंदिर
रामलला का मंदिर ऐसे ही दिव्य और भव्य नहीं कहा जा रहा। 70.5 एकड़ में फैले विशाल मंदिर में 44 द्वार होंगे। इनमें से 18 द्वार दरवाजों से युक्त होंगे। इनमें भी 14 स्वर्णजड़ित होंगे। चार दरवाजे स्टोर के हैं, जिन्हें वार्निश कर आकर्षक बनाया गया
है।
मंदिर के दरवाजे लकड़ी के बने हैं
मंदिर के डिजाइन व निर्माण से जुड़े इंजीनियरों के मुताबिक भूतल पर लगने वाले दरवाजे लकड़ी के बने हैं, जिसे हैदराबाद की कंपनी ने तैयार किया है। राममंदिर तक पहुंचने के लिए तीन पथ बनाए जा रहे हैं।

राम जन्मभूमि पथ, भक्ति पथ व राम पथ। मगर सभी यात्रियों को प्रवेश एक ही द्वार से मिलेगा।