Friday , 18 April 2025
Home आगरा This much people are doing air travel from Agra to Lucknow and Bhopal…know here#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

This much people are doing air travel from Agra to Lucknow and Bhopal…know here#agranews

आगरालीक्स…(22 October 2021 Agra News) आगरा से लखनऊ और भोपाल केवल इतने यात्री कर रहे हवाई सफर. शुक्रवार को अहमदाबाद, बेंगलोर, भोपाल और लखनऊ के लिए भी फ्लाइट गईं. जानिए पैसेंजर्स का हाल

इस शुक्रवार को भी गईं चार शहरों के लिए फ्लाइट
आगरा से इस शुक्रवार को भी चार शहरों के लिए लोगों ने हवाई जहाज से यात्रा की. चारों शहरों से पहले आगरा फ्लाइट आईं और फिर बाद में यही फ्लाइट इन्हीं चारों शहरों के लिए रवाना हुईं. आगरा में एयर कनेक्टिविटी बढ़ रही है. इन चार शहरों के अलावा अन्य शहरों के लिए भी आगरा से फ्लाइट शुरू करने पर विचार किया जा रहा है. ऐसे में आगरा में सबसे ज्यादा इसका फायदा कारोबारियों और पर्यटन इंडस्ट्री को होगा.

जानिए कितने यात्री कर रहे सफर

आगरा टू बेंगलोर
सबसे पहले बात करते हैं आगरा से बेंगलोर की. शुक्रवार को बेंगलोर से आगरा के लिए फ्लाइट आई तो कुल 147 यात्री आगरा पहुंचे. इसके बाद आगरा से 109 यात्रियों ने बेंगलोर के लिए उड़ान भरी. पिछले सप्ताह बेंगलोर से आने वालों की संख्या 172 थी जबकि आगरा से बेंगलोर जाने वालों की संख्या 152 थी.

आगरा टू अहमदाबाद
आगरा से अहमदाबाद के लिए भी यात्रियों की संख्या अच्छी रही. आज 54 यात्री अहमदाबाद से आगरा पहुंचे तो वहीं आगरा से 45 यात्री फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए. पिछले सप्ताह अहमदाबाद से आगरा आने वालों की संख्या 72 थी जबकि आगरा से अहमदाबाद जाने वालों की संख्या 44 थी.

आगरा टू लखनऊ
अक्टूबर माह में ही आगरा टू लखनऊ एयर कनेक्टिवटी शुरू हुई है. आज शुक्रवार को लखनऊ से 23 यात्री फ्लाइट से आगरा पहुंचे तो वहीं आगरा से केवल 19 यात्री लखनऊ के लिए रवाना हुए. पिछले सप्ताह लखनऊ से आगरा 44 यात्रियों ने सफर किया था तो वहीं आगरा से 14 यात्री लखनऊ के लिए रवाना हुए.

आगरा टू भोपाल
10 अक्टूबर से शुरू हुई आगरा से भोपाल के लिए फ्लाइट में इस बार भी कम यात्रियों ने सफर किया. आज शुक्रवार को भोपाल से आगरा केवल 12 यात्री फ्लाइट से आए तो वहीं आगरा से भी केवल 15 यात्री भोपाल के लिए रवाना हुए. पिछले सप्ताह भोपाल से आगरा के लिए 33 यात्रियों ने हवाई सफर किया तो वहीं आगरा से केवल 4 यात्री ही विमान से भोपाल के गए थे.

इन शहरों के लिए बढ़ रही डिमांड
आगरा से अब अन्य शहरों के लिए भी फ्लाइट की डिमांड की जा रही है। इनमें पटना, देहरादून, वाराणसी, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता, अमृतसर जैसे शहर शामिल हैंं। लोगों का कहना है कि अगर इन शहरों के लिए भी फ्लाइट आगरा से मिलने लग जाएं तो काफी बेहतर होगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Deputy CM & other Minister in Agra today, Former CM Akhilesh Yadav tomorrow in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में आज डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री...

बिगलीक्स

Agra News : Teacher send obscene massage to woman#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में शिक्षक ने युवती को भेजे अश्लील...

बिगलीक्स

Agra News : Child vaccination available in Health Center#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में अपने बच्चों को कहां लगवा सकते...

आगरा

Obituaries Agra on 18th April 2025 #Agra

आगरालीक्स …आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!