Tuesday , 16 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Three arrested for duping money for job in Gigolo, Play Boy service in Agra #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Three arrested for duping money for job in Gigolo, Play Boy service in Agra #agranews

140

आगरालीक्स..(Agra News 9th August) आगरा में प्ले ब्वाय (जिगोलो) और स्पा सेंटर में युवतियों की मसाज करने के लिए युवाओं को जाल में फंसाया जाता था। तीन अरेस्ट।

आगरा में थाना सदर पुलिस ने तीन युवओं को अरेस्ट किया है। ये बेरोजगार युवाओं को प्ले ब्वाय यानी जिगोलो के रूप में काम करने के लिए जाल में फंसाते थे। युवाओं का फोटो मंगाते थे, उनसे कहते थे कि तुम हैंडसम हो तंदुरुस्त हो। प्ले ब्वाय का काम मिल जाएगा, ऐसी महिलाओं के पास जाना होगा जो अकेली रहती हैं। मौज मस्ती करोगे और पैसे भी मिलेंगे। लेकिन इस बारे में किसी को बताना नहीं है, बताया तो क्लब से हटा दिया जाएगा। इसी तरह से युवाओं से कहते थे कि स्पा सेंटर में महिलाओं की मसाज करने का काम दिलवा देंगे।

प्ले ब्वाय बनने के लिए फार्म भरने के 5 से 35 हजार रुपये
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस जांच में सामने आया है कि अरेस्ट किए गए गिरोह ने प्ले ब्वाय के नाम से वेबसाइट बना रखी थी, इस पर आवेदन करने के लिए पांच से 35 हजार रुपये जमा करने पडते थे। जैसे ही युवक एकाउंट में पैसे ट्रांसफर करते गिरोह के सदस्य अपना मोबाइल बंद कर देते थे, इस तरह से लाखों रुपये की ठगी की गई। इसके साथ ही बजाज फाइनेंस कंपनी में लोन दिलवाने के नाम पर भी गिरोह ठगी करता था।

इस तरह पकडा गया गिरोह
बजाज फाइनेंस कंपनी के मैनेजर करन गुप्ता ने थाना सदर में मुकदमा दर्ज कराया था, जो लोग उनके यहां लोन के लिए आवेदन कर रहे थे। उनसे गिरोह के सदस्य संपर्क कर लोन दिलवाने के नाम पर पांच से 35 हजार रुपये जमा करा रहे थे, इसके बाद मोबाइल बंद कर लेते थे, ऐसे लोग बजाज पफाइनेंस कंपनी के कार्यालय में आने लगे, इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया।
तीन किए अरेस्ट
थाना सदर पुलिस ने बिहार के नालंदा निवासी भोला कुमार, आगरा के खेरा राठौर, जैतपुर निवासी सोनू शर्मा और मुकेश को अरेस्ट किया है। सरगना भोला कुमार की पहचान सोनू से हुई और मुकेश सोने का दोस्त है, तीनों ने गिरोह बना लिया और ठगी करने लगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

बिगलीक्स

Agra Live News: 300 Meter AC cooper wire stolen from Shivaji Mandpam DBRAU, Agra

आगरालीक्स… Agra News: आगरा के आंबेडकर विवि में जहां ​शताब्दी समारोह होना...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 2.06 Crore swindled out for investment in cryptocurrency

आगरालीक्स …Agra News: सतर्क रहें, आगरा में फेसबुक पर महिला की आईडी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Cloudy sky forecast today in Agra

आगरालीक्स ….Agra Live News: आगरा में 70 किलोमीटर की स्पीड से आई...

error: Content is protected !!