आगरालीक्स…तीन कांवड़ियों की सड़क हादसों में मौत. कई घायल
आगरा के आसपास के जिलों में सड़क हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई है जबकि कई सारे कांवड़िए घायल हुए हैं. घायलों को उपचार कराया जा रहा है जबकि मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है.
पहला हादसा
एटा मार्ग पर सोमवार सुबह ग्राम बढ़ारी वैश्य के पास एक टैंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टैंपों में सवार श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए लहरा घाट जा रहे थे. इसमें सवार रिटायर्ड शिक्षक श्यामसुंदर और उनकी पत्नी शीला देवी, मुरारीलाल, उमेश निवासी रूपवास भरतपुर, कलेक्टर, अर्जुन निवासी चक सावर आगरा, दीवान निवासी भरतपुर, ओमवती, ओमवती निवासी वनखंडेश्वर रूपपास भरतपुर घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने श्यामसुंदर को मृत घोषित कर दिया.

दूसरा हादसा
वहीं मानपुर नगरिया पेट्रोल पंप के निकट सोमवार सुबह बाइक सवार कांवड़ियों को कार ने टक्कर मार दी. इसमें बाइक चला रहे एक कांवड़िए की मौत हो गई और दो घायल हो गए. मृतक का नाम रवि निवासी पिलुआ मटसेना फिरोजाबाद है जबकि घायलों के नाम अंशुल, कुशाल निवासी पिलुआ मटसेना फिरोजाबाद हैं.
तीसरा हादसा
वहीं मारपुर नगरिया के पास ही पैदल जा रहे कांवड़िया को रेाडवेज बस ने टक्कर मार दी. हादसे में पीतांबर सिंह निवासी सहावर गेट की मौत हो गई. वह अपनी मां रामबेटी व पत्नी सुनीता के साथ कछला से कांवड़ लेकर पैदल कासगंज आ रहा था.