
इंटरनेट फोटो
सिविल सेवा 2015 की परीक्षा में दिल्ली की टीना दाबी (रो.न. 0256747) ने टॉप किया है। जबकि जम्मू-कश्मीर के अथर आमिर उल शरीफ खान (रो.न.0058239) ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर जसमीत सिंह संधु (रो.न.0010512) रही। चौथा स्थान अर्तिका शुक्ला (0000123) ने हासिल किया। पांचवें स्थान पर शशांक त्रिपाठी (0015876) रहे। कुल 1078 ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता प्राप्त की। सफल होने वाले अभ्यर्थियों में से 499 सामान्य, 314 पिछडी जाति, 176 एससी और 89 एसटी आरक्षित श्रेणी के हैं।
180 बनेंगे आईएएस
सिविल सेवा परीक्षा में सपफल हुए 1078 अभ्यर्थियों में से 180 आईएएस, 45 आईएफएस, 150 आईपीएस, 728 सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप ए और 61 सेंट्रल सर्विसेज ग्रुप बी में ज्वाइन करेंगे। इसमें 46 पद दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए हैं।
Leave a comment