आगरालीक्स.. आगरा में सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए उमडी भीड के बाद भीषण जाम लग गया, अभ्यर्थियों को बसों की छत पर बैठकर सफर करना पडा, परीक्षा में 90 फीसद अभ्यर्थी शामिल हुए, रात तक भगवान टॉकीज से लेकर राम बाग और यमुना किनारा रोड पर भीषण जाम लगा रहा।
सोमवार को पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी, दूसरी पाली में तीन पांच बजे तक परीक्षा आयोजित की गई, दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से पांच बजे तक हुई। डीएम गौरव दयाल और एसएसपी अमित पाठक ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 19 जून को भी दो पाली में 74 केंद्रों पर परीक्षा होगी, परीक्षा छूटने के बाद शहर में जगह जगह जाम लग गया। रामबाग से लेकर भगवान टॉकीज तक वाहन फंस गए, यमुना किनारा रोड और एमजी रोड पर जाम में घंटों वाहन फंसे रहे। वाहनों की संख्या कम होने पर अभ्यर्थियों को बस की छत पर बैठकर सफर करना पडा। देर रात तक शहर में जाम लगा रहा।
सुरक्षा के इंतजाम, सख्त चेकिंग
पुलिस सिपाही परीक्षा में गडबडी और नकल की रोकथाम के लिए सख्ती की गई है, कडी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही सख्त चेकिंग की जा रही है। परीक्षा केंद्र पर डिजिटल उपकरणों पर विशेष नजर रहेगी।
1 बिना फोटो वाले प्रवेश-पत्र पर परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। इसलिए फोटो लगा प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र में जाएं।
2- पहचान पत्र के रूप में ई आधार कार्ड मान्य नहीं है।
3- परीक्षा केंद्र में न ले जाएं ये सामग्री- फूल लगे कपड़े या बड़े बटन के कोट जैसे कपड़े न पहनकर जाएं। अपने साथ परीक्षा केंद्र में मोबाइल, इयरफोन आदि प्रकार की डिजिटल डिवाइस के साथ प्रवेश करना वर्जित है। अभ्यर्थियों को हाई हील की सैंडल या जूतों के साथ परीक्षा केंद्र में नहीं बैठने दिया जाएगा।
4- पानी की बोतल और खाने योग्य कोई भी वस्तु परीक्षा कक्ष में नहीं ले जाने दी जाएगी।
5- अभ्यर्थियों को केवल काले या नीले रंग के बाल प्वाइंट पेन का निर्देश है। पेंसिल, जेल पेन स्याही या स्केच पेन का उपयोग पूर्णतः वर्जित है। ऐसे में आपको सिर्फ काला या नीले रंग का बाल प्वाइंट पेन ही ले जाना है।
6- परीक्षा पूरी होने के बाद सभी प्रश्नों के सीरीज की उत्तर कुंजी uppbpb.gov.in पर प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद एक आपत्ति पोर्टल भी शुरू किया जाएगा जिसमें अभ्यर्थी प्रश्नों के उत्तर को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।