आगरालीक्स… आगरा के न्यूरोसर्जन के बेटे ने देश के नौ एम्स में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में मंडल में टॉप किया है, न्यूरोसर्जन डॉ आलोक अग्रवाल के बेटे क्षितिज अग्रवाल की 24 वीं रैंक है। इससे पहले घोषित हुए नीट के रिजल्ट में क्षितिज की 95 वीं रैंक थी।
दिल्ली सहित देश के नौ एम्स की 807 एमबीबीएस सीटों के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को घोषित कर दिया गया। सिकंदरा निवासी न्यूरोसर्जन डॉ आलोक अग्रवाल व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ दीप्ति अग्रवाल के बेटे क्षितिज अग्रवाल की 24 वीं रैंक है। इस उपलब्धि पर डॉ धर्मेंद्र शर्मा व डॉ रिंजू शर्मा ने क्षितिज अग्रवाल को बधाई दी है। एक निजी कंपनी के एमडी डीएन दुबे ने क्षितिज की उपलब्धि पर बधाई दी है। आर्यन अग्रवाल की 66 वीं रैंक है।
शिखर की 77 वीं रैंक

वहीं मंडल में दूसरे नंबर पर डॉ अजय बंसल के बेटे शिखिर बंसल रहे हैं, उनकी एम्स एंट्रेस एग्जाम में 77 वीं रैंक है। नीट में उनकी 24 वीं रैंक थी।
वहीं, 12 वीं की टॉपर मानसी अग्रवाल की 208 वीं रैंक है। इसके साथ ही कई और अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

जुलाई से काउंसिलिंग
काउंसलिंग की प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगी। एम्स एमबीबीएस एंट्रेंस एग्जाम 2018 का आयोजन 26 और 27 मई 2018 को दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से सुबह 6.30 बजे थी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड थी। एम्स प्रवेश परीक्षा से नई दिल्ली, पटना, भोपाल, जोधपुर, भुवनेश्वर, ऋषिकेश, रायपुर, गुंटूर, नागपुर स्थित 9 एम्स संस्थानों में चल रहे एमबीबीएस कोर्स में दाखिला मिलता है। इन सभी इंस्टिट्यूट्स में करीब 807 एमबीबीएस सीटें हैं।
नीट 2018 के आगरा टॉपर्स
एमबीबीएस और डेंटल कोर्स में प्रवेश के लिए सोमवार को सीबीएसई द्वारा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें आकाश इंस्टीटयूट, आगरा के शिखर बंसल की 28 वीं और अयान अग्रवाल की 70 वीं रैंक है। इसके साथ ही नीट में सफल हुए अभ्यर्थियों की सूची आनी शुरू हो गई है। पूरे देश में एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए 6 मई को नीट का आयोजन किया गया था. इस परीक्षा में 13,26,725 उम्मीदवारों ने भाग लिया था और परीक्षा का आयोजन 136 शहरों के 2255 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था. वहीं इन उम्मीदवारों में 5,80,648 पुरुष उम्मीदवार और 7,46,076 महिला उम्मीदवार शामिल थे. वहीं एक ट्रांसजेंडर ने भी नीट परीक्षा में हिस्सा लिया था. परीक्षा में भारतीयों के साथ कई विदेशी नागरिकों ने भी परीक्षा दी थी. इसके माध्यम से 66 हजार एमबीबीएस व डेंटल सीटों के लिए चयन किया जाना है.
कल्पना कुमारी ने मारी बाजी
नीट में कल्पना कुमारी ने पहला स्थान हासिल किए है और उन्हें 99.99 पर्सेंटाइल मिले हैं. उन्हें फिजिक्स में 180 में से 171 अंक, कैमेस्ट्री में 180 में से 160 अंक और बायोलॉजी में 360 में से 360 अंक हासिल किए हैं. उन्हें कुल 720 में से 691 अंक मिले हैं. वहीं उम्मीदवारों का एडमिशन कट-ऑफ के आधार पर होगा