आगरालीक्स… आगरा में 16 दिन से श्रीहरि के दर्शन को आतुर भक्तों के नयनों ने जैसे ही श्री जगन्नाथ के ऑनलाइन दर्शन किए, भक्तों के मन के भाव आंखों से बहने लगे। नयन उत्सव में हल्के सिन्दूरी रंग की पोशाक व मोगरे के पुष्पों से सजे श्री हरि की बहन सुभद्रा व भाई बलराम के साथ दर्शन पाकर धन्य हो गया। पट खुलते ही हरि बोल… के जयकारों संग भगवान की भक्ति में डूब गए। जगन्नाथ जी की प्रिय स्तुति गीत गोविन्द व जगन्नाथ अष्टकम के साथ हरे रामा, हरे कृष्णा के कीर्तन हुआ। श्री हरि के दर्शन के साथ प्रारम्भ हुआ। मंगलवार को श्रीजगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन विग्रह स्वरूपं के साथ प्रतीकात्मक रूप से मंदिर परिसर में ही किया जाएगा। जिसके दर्शन भक्तों को ऑनलाइन उपलब्ध होंगे।
बीमारी के कारण 15 दिन विश्राम करने के बाद आज नयनोत्सव में श्री जगन्नाथ जी ने भक्तों को दोपहर 12 बजे भोग आरती के साथ दर्शन दिए। 300 पकवानों का भोग लगाया गया, जिसे मंदिर में परिसर में ही पकाया गया था। प्रसाद में मुख्य रूप से खिचड़ी, सरपापुड़ी, परिजातक, अमालू, नूण खुरमा, सरकुम्पा, सानपुरी, फेनी जैसे वह सबी पकवान थे जो पुरी में लगाए जाते हैं। नयनोत्सव में पांच विशेष आरती ( दोपहर 12 बजे भोग आरती, शाम 4.30 बजे उत्थापन आरती, शामत 7 बजे गौर आरती, 8.30 बजे शयन आरती व रात 9 बजे बड़ा श्रंगार आरती) की गईं। इस्कान आगरा के अध्यक्ष अरविन्द दास ने बताया कि कोरोना के कारण 23 जून को विग्रह स्वरूपों के साथ श्रीजगन्नाथ यात्रा का आयोजन प्रतीकात्मक रूप से किया जाएगा। नयन उत्सव आगरा के अध्यक्ष अरविन्द दास, कुलशेखर दास व बहुदक दास द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया गया।