Thursday , 30 April 2026
Home स्पोर्ट्स Tsunami Of runs by AB De Villiers
स्पोर्ट्स

Tsunami Of runs by AB De Villiers

153

ab de
वेस्ट इंडीज के खिलाफ एबी डिविलियर्स ने 162 रनों की पारी के दौरान कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए। हाल ही में 31 बॉल में सेन्चुरी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले डिविलियर्स ने अब सबसे तेज 64 बॉल में 150 रनों बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन (2011 में बांग्लादेश के खिलाफ 83 बॉल) को पीछे छोड़ा।
कुछ यूं है रिकॉर्ड
बॉल     फास्टेस्ट रिकॉर्ड     खिलाफ     कब
16     50 रन     वेस्ट इंडीज     18 जनवरी, 2015
31     100 रन     वेस्ट इंडीज     18 जनवरी, 2015
64     150 रन     वेस्ट इंडीज     27 फरवरी, 2015
चार सेन्चुरी
डिविलियर्स विश्व कप में चार या उससे अधिक शतक लगाने वाले छठे बल्लेबाज बन गए हैं। सबसे अधिक शतक भारत के सचिन तेंडुलकर (6) के नाम हैं। रिकी पोंटिंग ने पांच शतक लगाए हैं, जबकि डिविलियर्स, सौरव गांगुली, मार्क वॉ और माहेला जयवर्दने ने अब तक चार-चार शतक लगाए हैं।
वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
साउथ अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 408 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में उसका सर्वोच्च स्कोर है, जबकि विश्व कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड भारत के नाम है, जिसने 2007 में बरमुडा के खिलाफ पांच विकेट पर 413 रन बनाए थे।
रिकॉर्डों की बारिश
* जेसन होल्डर ने 10 ओवर्स में 104 रन देकर एक विकेट लिए। यह वनडे में किसी भी टीम के कप्तान का सबसे खराब प्रदर्शन है।
* साउथ अफ्रीका ने 408/5 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में दूसरा बेस्ट टीम स्कोर है। वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया (2007 में बरमुडा के खिलाफ 413/5 रन) के नाम है।
* डिविलियर्स ने वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 3 सेन्चुरी लगाई है। वह पहले खिलाड़ी हैं, जिसने किसी भी टीम के खिलाफ यह कारनाम किया है।
* साउथ अफ्रीका ने 408/5 रन बनाए। यह ऑस्ट्रेलिया में खेले गए किसी भी वनडे में उच्च स्कोर है।
* 150 रन तक पहुंचने के लिए एबी डिविलियर्स ने 64 बॉल खेले। यह वनडे का वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
* वर्ल्ड कप 2015 में 400 से अधिक स्कोर बनाने वाली इकलौती टीम बनी साउथ अफ्रीका।
* साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका (398 रन) के दूसरे सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ा।
* अब तक 15 कप्तानों ने वनडे 3000 रन बनाने का कारनामा किया है। एबी डिविलियर्स 15वें कप्तान हैं।
* हाशिम अमला और प्लेससि के बीच दूसरे विकेट के लिए 127 रनों की पार्टनरशिप हुई। यह साउथ अफ्रीका की दूसरे विकेट के लिए बेस्ट है।
* वेस्ट इंडीज के खिलाफ 14.2 ओवर में साउथ अफ्रीका की हाफ सेन्चुरी हुई। यह 2001 (2004 में 19.2 ओवर) के बाद से दूसरी सबसे स्लो रन गति रही।
* हाशिम अमला ने वनडे में 94.66 के एवरेज से वेस्ट इंडीज के खिलाफ रन बनाए हैं। जो साउथ अफ्रीका की ओर से बेस्ट है। उन्होंने * वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछली 11 पारियों में 4 सेन्चुरी और 3 हाफ सेन्चुरी लगाई है।
* पिछले 18 वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका को सिर्फ एक बार वेस्ट इंडीज हरा सका है।
* वनडे में 300 या उससे अधिक रनों के टारगेट की पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज कभी नहीं जीती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Sports Wizard Cricket Club is honing the talents of Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रहा स्पोर्ट्स विजार्ड क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Fast bowler Lungi Ngidi injured while taking a catch during an IPL match; hospitalized

नई दिल्लीलीक्स….आईपीएल मैच में कैच लेने के दौरान सिर के बल गिरे...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: 80 Children Participated in a Competition in Agra on World Skating Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व स्केटिंग दिवस पर 80 बच्चों ने कॉम्पटीशन में लिया...

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

error: Content is protected !!