Friday , 5 December 2025
मनोरंजन

Amir Khan In dangal

dangal

आमिर खान  नितेश तिवारी की अगली फिल्म ‘दंगल’ में 55 साल के एक रैसलर का रोल कर रहे हैं। अगर सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में आमिर चार टीनेज लड़कियों के पिता की भूमिका में है

एक सूत्र ने कहा, ‘अभी तक किसी एक्ट्रेस को फाइनल नहीं किया गया है लेकिन हमें ऐसी लड़कियों की तलाश है जो 14-18 साल की दिखती हों। हालांकि बहुत सारे नामों पर चर्चा हो रही है लेकिन अभी तक किसी को कास्ट नहीं किया गया है।’

कहा जा रहा है कि फिल्म महिला रैसलर कोच महावीर सिंह फोगाट की कहानी पर आधारित है। महावीर ने तीन महिला कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट को ट्रेनिंग दी थी। ये मेडलिस्ट महावीर की बेटियां गीता, बबीता कुमारी और उनकी भतीजी विनेश हैं।

 

एक सूत्र ने कहा, ‘पूरी फिल्म में आमिर के चार अलग-अलग लुक्स हैं और उनमें से एक लुक 55 साल के पिता का होगा। सूत्र ने कहा, ‘आमिर के सभी लुक अभी फाइनल नहीं हुए हैं। हम उनपर अलग-अलग लुक ट्राई कर रहे हैं।’ हालांकि वो कास्टिंग के काम में शामिल नहीं हैं। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा लड़कियों को कास्ट करने के लिए जल्द ही छोटे शहरों में ऑडिशन्स करेंगे। हम एक्टर्स नहीं परफोर्म्स तलाश रहे हैं, जो देहाती लुक अच्छे से निभा सकें।’

सूत्र ने बताया कि ऑडिशन हो जाने के बाद नितेश उनसे मिलेंगे। फिल्म की शूटिंग 2015 के दूसरे हिस्से में शुरू कर दी जाएगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मनोरंजन

Video: Sunny Deol gets angry at paparazzi standing outside actor Dharmendra’s house

आगरालीक्स…अभिनेता धर्मेंद्र के घर के बाहर खड़े पैपराजी पर भड़क गए सनी...

मनोरंजन

Actor Dharmendra is in critical condition and has been admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai

आगरालीक्स…अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती....

मनोरंजन

Agra News: Film director Anubhav Sinha inquired about the condition of single screens in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए फेमस निर्देशक अनुभव सिन्हा. एक अनोखी यात्रा ‘चल पिक्चर चलें’...

मनोरंजन

Agra News: Actor Harshvardhan Rane promoted his new film ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ at Shree Cinema….#agranews

आगरालीक्स…आगरा आए अभिनेता हर्षवर्धन राणे. श्री सिनेमा में अपनी नई फिल्म ‘एक...

error: Content is protected !!