आगरालीक्स…. आगरा में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के बाइक और स्कूटर चलाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अतिक्रमण और जाम लगने पर एसएसपी के व्हाटस एप नंबर 9927252772 पर जानकारी दे सकते हैं।
इस तरह होगी छात्रों पर कार्रवाई
पहले चरण में स्कूल प्रशासन 18 वर्ष से कम उम्र के छात्रों को हिदायत देगा कि वे बाइक और स्कूटर से स्कूल न आएं। छात्र कॉलेज में वाहन लाएंगे और न ही बाहर खड़े करेंगे। इसके बाद भी बच्चे बाइक या स्कूटर से स्कूल आते हैं तो अभिभावकों को बुलाकर उनको हिदायत दी जाए।
होई कार्रवाई
इसके बाद भी छात्र दोपहिया वाहन से स्कूल पहुंचेंगे तो उनके खिलाफ स्कूल प्रशासन कार्रवाई करेगा, 18 वर्ष से अधिक आयु के जिन छात्र-छात्राओं के पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं, वे हेलमेट पहनकर ही स्कूटी चलाएं, तीन सवारी न चलें। छात्रों, अध्यापकों और अभिभावकों के लिए स्कूल परिसर में ही पार्किंग की व्यवस्था करें।
कमेटी की मदद से अतिक्रमण पर अटैक
अतिक्रमण की समस्या से निजात के लिए पुलिस के सहयोग के लिए स्थानीय स्तर पर कमेटी का गठन कर लें। इस कमेटी में सिविल डिफेंस का एक सदस्य भी नामित किया जाए।
कमेटी गठन के बाद इसकी सूचना पुलिस को वाट्सएप नंबर 9927252772 पर दी जाए। कोशिश करें कि पुलिस द्वारा तैयार किए गए जागरूकता प्रपत्र पर ही जानकारी दें।पुलिस जब समस्या के निराकरण के लिए मौके पर पहुंचे तो सहयोग करें।