आगरालीक्स… यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (UCIL) ने ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 242 पदों पा निकाली भर्ती.जानिए कैसे करें आवेदन
यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (UCIL) ने ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.यूसीआईएल की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है.इच्छुक अभ्यर्थी यूसीआईएल की वेबसाइट ucil.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पूर्व पूरा भर्ती नोटिफिकेशन जरूर देखें..
वेकेंसी डिटेल्स
कुल रिक्तियां 242 है जिसमें 108 रिक्तियां जादूगुड़ा इकाई के लिए हैं, 54 रिक्तियां नरवापहार इकाई के लिए हैं और 80 रिक्तियां तुरामिधि इकाई के लिए हैं.
ऐसे करे आवेदन
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार www.apprenticeshipindia.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की आयु 29 अक्टूबर को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
योग्यता
उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में आईटीआई परीक्षा प्रमाण पत्र के साथ कक्षा 10 वीं / मैट्रिक पास होना चाहिए.
चयन प्रक्रिया
़उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर होगा यानी संबंधित ट्रेड में आईटीआई में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर।