Friday , 11 April 2025
Home agraleaks Unemployed civil engineer drank poison, son and daughter slit throat with tiles cutter
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Unemployed civil engineer drank poison, son and daughter slit throat with tiles cutter

नईदिल्लीलीक्स(28th August 2021 Agra News)… भोपाल में दिल दहला देनी वाली घटना. बेरोजगार सिविल इंजीनियर ने पत्नी के साथ जहर पिया. बेटे—बेटी का टाइल्स कटर से गला काटा.

भोपाल में आई दिलदहला देने वाली घटना
भोपाल में दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार, 55 साल के रवि ठाकरे अपने परिवार समेत मल्टी सहारा इस्टेट में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी 50 साल की रंजना ठाकरे, 16 साल का बेटा चिराग ठाकर और 14 साल की बेटी गुंजन ठाकरे हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह सात बजे जहर खाने के बाद पड़ोसी अजय अरोरा के घर पहुंची। उनकी हालत नाजुक होती जा रही थी। उन्होंने अजय को इस बारे में बताया। अजय के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तब एसपी मौके पर पहुंचे।

रवि और चिराग ने तोड़ा दम

पुलिस ने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ा गया। अंदर गए तो देखा कि रवि के मुंह से झाग निकल रहे थे। वह बेहोश थे। चिराग और गुंजन के गले से खून निकल रहा था। इधर रंजना भी बेहोश हो गईं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में ​भर्ती कराया। वहां रवि और चिराग को मृत घोषित कर दिया गया। गुंजन और रंजना की भी हालत काफी गंभीर थी।

लॉकडाउन में छूट गई थी नौकरी
पुलिस को पास से टाइल्स कटर मिला है। पुलिस ने आशंका जताई कि इसी कटर से रवि ने बेटे—बेटी का गला रेता। इसके बाद जहर पिया। पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि रवि एक फर्म में सिविल इंजीनियर थे। उसकी आठ महीने पहले लॉकडाउन में नौकरी छूट गई थी। तब से वह डिप्रेशन में था। इसके बाद रंजना की मानसिक स्थिति खराब होती जा रही थी।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Strong surface wind forecast today#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में भीषण गर्मी के बाद बदला आगरा...

बिगलीक्स

Agra News : All News Papers review 11th April 2025#Agra

आगरालीक्स…Agra News : 11 अप्रैल का प्रेस रिव्यू मुंबई हमले का साजिशकर्ता...

बिगलीक्स

Agra News: Now the master plan of New Agra Urban Center is ready. Know where and how New Agra Urban Center will be built…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में दो नई टाउनशिप, ग्रेटर आगरा के बाद अब न्यू आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra News: SP MP Ramjilal Suman pleaded for security in High Court…#agranews

आगरालीक्स…12 अप्रैल को लेकर सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने हाईकोर्ट में लगाई...

error: Content is protected !!