Thursday , 18 June 2026
Home एजुकेशन Agra News: Agra’s Rajkumar Solanki became the state vice president of United Teachers Association (UTA)…#agranews
एजुकेशन

Agra News: Agra’s Rajkumar Solanki became the state vice president of United Teachers Association (UTA)…#agranews

353

आगरालीक्स…आगरा के राजकुमार सोलंकी बने यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश उपाध्यक्ष. आगे के कार्यक्रमों की बनाई रणनीति

यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) की राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक सामलिया फार्म हाउस, मथुरा में आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्यों के साथ-साथ मथुरा जनपद एवं ब्लॉक इकाइयों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान, संगठन द्वारा गत वर्ष किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्यों एवं कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार ने मथुरा जिला इकाई द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और आगामी रणनीति बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में प्रांतीय इकाई का विस्तार किया गया, जिसमें आगरा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सोलंकी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बुलंदशहर के डॉ० सौमेन्द्र कुमार को प्रदेश संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया। हमीरपुर के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। जालौन के सुशील कुमार राजपूत को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बुलंदशहर के कृष्ण कुमार सिंह को मेरठ मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों के प्रांत में प्रवास एवं विस्तार पर चर्चा की गई। साथ ही छात्र हित से संबंधित विभागीय कार्यों एवं सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करने पर रणनीति बनाई गई। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन अपने भ्रष्टाचार के खिलाफ अनवरत अभियान और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। संगठन का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करना और भ्रष्टाचारियों से शिक्षकों के हितों की रक्षा करना है।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवराज सिंह सिकरवार, राष्ट्रीय महामंत्री रजनीश पांडेय, प्रांतीय कार्यसमिति से प्रदेश संयोजक विजय पटेल, प्रदेश अध्यक्ष रमाकान्त शुक्ल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, प्रदेश महामंत्री डॉ० हेमंत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन चक्रवर्ती, प्रदेश आई०टी० सेल प्रभारी देवेन्द्र कुमार कुशवाह, एवं ठाकुर यशवीर राघव उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

The NEET exam will be held at 20 centers in Agra on June 21. 9,688 students will take the exam…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 20 केंद्रों पर 21 जून को होगी नीट की परीक्षा....

एजुकेशन

UP B.Ed. Combined Entrance Exam 2026 results declared; Vandana Singh from Aligarh tops the exam

आगरालीक्स…यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी. अलीगढ़ की वंदना...

एजुकेशन

Agra Live News: Summer law internship begins at Agra College…#agranews

आगरालीक्स…आगरा कॉलेज में हुई ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप. इंटर्नशिप में विधिक कौशल विकास,...

एजुकेशन

Agra Live News: Naina and Kashish, students of Eshan College, have secured placements…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज की छात्रा नैना जैन और कशिश का प्रतिष्ठित...

error: Content is protected !!