फिरोजाबादलीक्स…आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत. फसल काट रहे एक किसान के ऊपर भी गिरी बिजली..
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से महिला और किसान की मौत हो गई है. गुरुवार सुबह थाना नारखी क्षेत्र के गांव दौलतपुर में रहने वाली महिला ललिता देवी अपने घर पर थी. अचानक बारिश होने पर वह प्लॉट में रखे उपलों को बचाने के लिए गई लेकिन उसी दौरान आसमान में बिजली चमकने लगी. तेज गड़गड़ाहट के बीच आकाशीय बिजली उस पर गिर गई, जिसककी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई.महिला गर्भवती भी बताई गई थी. इसके अलावा जसराना के गांव चनारी में भी बिजली गिरने से सुबह पांच बजे फसल काट रहे पदमवीर की भी मौत हो गई.