आगरालीक्स …आगरा में सर्दी जुकाम फैल रहा है, कोरोना का अलर्ट है, इसलिए सर्दी जुकाम से पीडित बच्चों को स्कूल ना भेजने के लिए कहा जा रहा है। स्कूल एसोसिएशन द्वारा एडवाइजरी जारी की है।
आगरा में सुबह तापमान कम और दोपहर में तापमान बढ रहा है। इससे सर्दी जुकाम और बुखार के मरीज बढ रहे हैं, सबसे ज्यादा शिकार बच्चे हो रहे हैं। वहीं, कई देशों में कोरोना वायरस फैल रहा है, ऐसे में स्कूलों में भी वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
सर्दी जुकाम हैं तो ना जाएं स्कूल
सर्दी जुकाम का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे बीमारी फैल सकती है, आईडीएसपी प्रभारी डॉ रचना गुप्ता का कहना है कि सर्दी जुकाम और बुखार होने पर बच्चों को स्कूल ना भेजे, उन्हें घर पर ही आराम कराएं, खूब पानी पीने के लिए दें।
ये करें
हाथ अच्छी तरह से साबुन से साफ कर लें
मुंह पर मास्क लगाए, खांसी आने पर रुमाल रख लें
सर्दी जुकाम बुखार होने पर घर पर ही रहें।