Wednesday , 22 April 2026
Home बिगलीक्स UP Board Exam 2026 in Agra: DM said – the examination should be free from cheating…#agranews
बिगलीक्स

UP Board Exam 2026 in Agra: DM said – the examination should be free from cheating…#agranews

171

आगरालीक्स…आगरा के 154 केंद्रों पर करीब 1.22 लाख स्टूडेंट्स देंगे यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा. डीएम बोले—नकलविहीन हो परीक्षा, सेंटर पर लापरवाही मिली तो केंद्र व्यवस्थापक होंगे जवाबदेह.

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं. आगरा में यह परीक्षाएं 154 केेंद्रों पर होगी. इनमें 121922 छात्र—छात्राएं परीक्षा देंगे. हाईस्कूल में जहां 32556 छात्र तथा 27815 छात्राएं सहित कुल 60371 परीक्षार्थी हैं तो वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 35415 छात्र तथा 26136 छात्राएं सहित कुल 61551 बच्चे परीक्षा देंगे. शनिवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्र व्यवस्थापक, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट को ब्रीफ किया. सूरसदन में आयोजित इस ब्रीफिंग में डीएम ने सख्त आदेश दिए कि जिले में बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन होनी चाहिए और सेंटर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही मिली तो उसके जवाबदेह केंद्र व्यवस्थापक होंगे.

कड़ी होगी सुरक्षा व्यवस्था
डीएम ने आदेश दिए कि परीक्षा के दौरान छात्राओं की तलाशी के लिए महिला पुलिस कर्मी व शिक्षिकाएं लगाई जाएंगी. परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश, शौचालय, पेयजल आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित हों. सभी जोनल, स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा की जो नियम-शर्तें हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा कराएंगे. किसी भी स्तर पर गलती अक्षम्य होगी. गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने सभी को ब्रीफ करते हुए कहा कि परीक्षा से संबंधित कार्यों के बारे में बोर्ड द्वारा प्रदान की गई बुकलेट में सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. सभी लोग इसे अवश्य पढ़ लें. परीक्षा में जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है‌ वह समय से अपनी ड्यूटी पर उपस्थित हों,सभी अधिकारी यदि अपने कर्तव्यों का निर्वहन सही तरीके से करेंगे तो बोर्ड परीक्षा में कोई सेंधमारी नहीं होगी. यदि किसी ने सेंधमारी की कोशिश की तो संबंधित के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए. साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों को स्ट्रांग रूम की फुलप्रूफ सुरक्षा से संबंधित रिपोर्ट देने को निर्देशित किया. बोर्ड के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के कड़े निर्देश दिए.

12 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं, ये होगी सुरक्षा
अपर जिलाधिकारी नगर ने बताया कि 2026 की हाईस्कूल/इण्टरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा दिनांक 18 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर 12 मार्च 2026 को समाप्त होगी. परीक्षाओं के नकल विहीन तथा शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित कराये जाने हेतु आगरा जनपद के 154 परीक्षा केन्द्रों को 06 जोन एवं 15 सैक्टरों में विभाजित किया गया है. 06 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सैक्टर मजिस्ट्रेट, 172 स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं 18 अति संवेदशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती के आदेश दिए हैं. डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन हेतु डीआईओएस कार्यालय में परीक्षा नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जो कि परीक्षा अवधि में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक संचालित रहेगा. नियंत्रण कक्ष का दूरभाष सं0-9997156949 है. ब्रीफिंग में बताया गया कि परीक्षा केन्द्र परिसर के अन्दर परीक्षार्थियों को पाठ्य सामग्री, पेजर, मोबाइल फोन, कैल्कुलेटर आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

error: Content is protected !!