आगरालीक्स …आगरा रीजन में बिना अनुमति बैठक करने पर तीन भाजपा नेता सहित 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को टूंडला में ब्रज क्षेत्र की बैठक बुलाई गई थी, इसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई। बैठक में अशोक दीक्षित की बेटी रूपाली अशोक दीक्षित को भाजपा में शामिल किए जाने का भी विरोध हुआ था, बाद में उन्हें पार्टी में शामिल कर लिया गया। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा, उपाध्यक्ष जयवीर पाराशर, महामंत्री उदय प्रताप, उदयवीर सिंह यादव सहित 250 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Leave a comment