यूपीलीक्स…युवती ने जबरदस्ती चूमने पर पर काट ली युवक की जीभ. अस्पताल में भर्ती
यूपी के कानपुर से एक अजीब गरीब मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने जबरदस्ती युवती को चूमना चाहा लेकिन युवती ने दांतों से उसकी जीभ काट ली. घायल युवक कटा हुआ टुकड़ा लेकर अस्पताल पहुंचा. यहां उसका इलाज चल रहा है. युवती की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
मामला यूपी के कानपुर बिल्हौर इलाके के एक गांव का है.यहां रहने वाला युवक शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं. लेकिन इसके बाद भी वह गांव की एक लड़की के पीछे काफी दिनों से पड़ा था. कई बार समझाने के बाद भी वह युवती का पीछा नहीं छोड़ रहा था. सोमवार को लड़की खेत पर मिट्टी लेने गई थी तभी पीछे से युवक वहां पहुंच गया. उसने लड़की को खेत में पकड़ लिया और जबरदस्ती चूमने लगा. लेकिन लड़की ने मौका मिलते ही तुरंत अपने दांतों से उसकी जुबान को पकड़कर काट लिया. युवक की जुबा काटते ही वह दर्द से चिल्लाने लगा और खून बहने लगा.
पुलिस ने युवक को बिल्हौर सरकारी अस्प्ताल भेजा जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. पुलिस का कहना है कि लड़की की तरफ से रिपोर्ट लिखी गई है. आरोपी के ठीक होते ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा.