आगरालीक्स…दुखद, आगरा में पानी से भरे ड्रम में गिरा दो साल का मासूम कृष्ण. मौत
आगरा के पिनाहट ब्लॉक के गांव मदनपुर में आज मंगलवार सुबह घर के पास खेलते समय दो साल का एक मासूम बच्चा पनी से भरे ड्रम में गिर गया. आवाज सुनकर परिजन बच्चे को ड्रम से निकालकर बेहोशी की हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है.
20 लीटर पानी के ड्रम में उल्टा गिरा
पिनाहट के गांव मदनपुर की घटना है. दो साल का मासूम कृष्ण मंगलवार सुबह अपने घर के पास भरे रखे 20 लीटर पानी के भरे ड्रम के नजदीक खेल रहा था. तभी अचानक खेलते समय वह पानी के ड्रम में उलटा गिर गया. आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को बाहर निकालकर तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्चे की पिता की एक साल पहले छत से गिरने से मौत हुई थी.