आगरालीक्स…अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित हुईं आईएएस अंकिता जैन (सीडीओ गोंडा). राज्यपाल ने किया सम्मान. आगरा के डॉ राकेश त्यागी और डॉ सविता त्यागी की पुत्रवधू हैं अंकिता जैन..
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ के जनभवन में आयोजित कार्यक्रम में गोंडा की सीडीओ अंकिता जैन को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। आईएएस अंकिता जैन आगरा के डॉ राकेश त्यागी और डॉ सविता त्यागी की पुत्रवधू हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उन्हें सम्मानित किया। 2021 बैच की आइएएस अंकिता जैन ने 22 अगस्त 2024 को गोंडा में सीडीओ के रूप में कार्यभार संभाला था। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किया। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं के उत्पादों की आनलाइन मार्केटिंग के लिए अमेजान एप से अनुबंध कराया। गांवों में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए गोनार्द स्वच्छता मार्ट के साथ ही ब्लाक मुख्यालयों पर गोंडा ज्ञान आवास की स्थापना कराई है। ज्ञान आवास व गोनार्द स्वच्छता मार्ट का उद्घाटन आजसीडीओ अंकिता जैन की पहल पर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत ब्लाक मुख्यालयों पर निर्मित माडल आवासों को ज्ञान आवास के थीम पर विकसित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराने के साथ ही शिक्षा, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता का वातावरण तैयार करना है। इसके अलावा 101 गोनार्द स्वच्छता मार्ट का भी निर्माण कराया गया है। मुजेहना, मनकापुर, तरबगंज, छपिया, कटराबाजार, परसपुर, रुपईडीह, बेलसर व इटियाथोक में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।