आगरालीक्स…क्या धर्मांतरण से जुड़ा है आतंकी कनेक्शन.आगरा पुलिस को मिली अयान जावेद की रिमांड. खुल सकते हैं कई राज
आगरा पुलिस ने धर्मांतरण केस में संदिग्ध आतंकी अयान आवेद को तीन दिन की रिमांड पर ले लिया है. आगरा में सगी बहनों के धर्मांतरण के मामले में जांच के दौरान अयान का नाम सामने आया था. अयान जावेद को झारखंड के रांची जेल से लाया गया है. तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड में कई राज खुल सकते हैं. विवेचक ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृत्युंजय श्रीवास्तव की कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था. अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए आज 8 मार्च की सुबह 10 बजे से 10 मार्च की शाम 4 बजे तक रिमांड दी है.खुल सकते हैं कई राज
पुलिस रिमांड में लिए गए अयान जावेदन से कई राज खुलवा सकती है. पाकिस्तान और खाड़ी देशों से कैसे इस गैंग को मदद मिलती थी इसके बारे में भी टीम जानने का प्रयास करेगी. एडीसीपी आदित्य सिंह के अनुसार विवेचना के दौरान धनबाद, झारखंड में रहने वाले अयान जावेद का नाम सामने आया था. उसे झारखंड एटीएस ने देश विरोधी क्रियाकलापों के आरोप में पकड़ा था. उसके संपर्क आतंकवादियों से थे और वह रांची की सेंट्रल जेल में बंद था. मुकदमे की विवेचक रीता यादव ने पांच दिन की कस्टडी रिमांड मांगी थी. राज्य की ओर से अभियोजन अधिकारी बृजमाहन कुशवाह ने कोर्ट में दलील दी और धर्मांतरण के संबंध में साक्ष्य पेश किए. सुनवाई के बाद अदालत ने तीन दिन की कस्टडी रिमांड स्वीकार कर ली है.
बता दें कि आगरा के थाना सदर की रहने वाली दो सगी बहनों को पिछले साल पुलिस ने कोलकाता से मुक्त कराया था. इन दोनों बहनों के अलावा कई युवतियों के धर्मांतरण की बात सामने आई थी. पुलिस ने एक साथ छह राज्यों में दबिश दी थी और 13 आरोपियों को जेल भेजा था. दिल्ली के अब्दुल रहमान, गोवा की आयशा और आगरा के रहमान कुरैशी सहित गिरोह से सीधे जुड़े हुए थे. धर्मांतरण के बाद युवतियों का निकाह तक कराया जाता था.