Thursday , 11 December 2025
Home यूपी न्यूज UP News: Inspector arrested for murder of married girlfriend in Hamirpur
यूपी न्यूज

UP News: Inspector arrested for murder of married girlfriend in Hamirpur

यूपीलीक्स…शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या. दरोगा निकला कातिल. नग्न मिली प्रेमिका की लाश…पुलिस ने किय अरेस्ट

यूपी के हमीरपुर से एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया गया है. 13 नवबर को थाना मौदहा क्षेत्र के ग्राम रमना किशनपुर के पास बसवारी रोड पर सड़क किनोर एक महिला की लाश पड़ी हुई मिली थी. लाश नग्न अवस्था में थी. पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त किरन पुत्री राजबहादुर, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम मकरबई, थाना कबरई, जनपद महोबा के रूप में उसके परिजनों द्वारा की गई. किरन शादीशुदा थी और उसका पति व ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस चल रहा था. पुलिस ने इस हत्या में दरोगा उ0नि0 अंकित कुमार यादव पुत्र रामकुमार यादव, निवासी महमद मऊ थाना लालगंज जनपद रायबरेली, (वर्तमान तैनाती क्षेत्राधिकारी सदर कार्यालय जनपद महोबा)को अरेस्ट किया, जो कि किरन के केस की विवेचना कर रहा था. पुलिस ने दरोगा को आला कत्ल व कार के साथ अरेस्ट किया है.

पूछताछ में ये बताया
अभियुक्त दरोगा से घटना के सम्बन्ध मे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि वह पूर्व में थाना कबरई में बतौर उपनिरीक्षक तैनात था. इसी दौरान किरन द्वारा अपने पति एवं ससुराल पक्ष के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न संबंधी मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, जिसकी विवेचना उसके द्वारा सम्पादित की जा रही थी. विवेचना के दौरान किरन से उसकी जान-पहचान हो गई और प्रेम संबंध हो गए. 12 नवंबर की शाम के समय किरन ने उसे साथ चलने के लिए कहा. इस पर अभियुक्त ने अपने परिचित देवेन्द्र निवासी ग्राम मकरबई से किसी निमंत्रण में जाने का बहाना बनाकर गाड़ी मांगी. बाद में वह किरन को साथ लेकर महोबा से मुस्करा आया. रास्ते में किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच बहसबाजी भी हुई. इसी दौरान बसवारी वाले रोड से जाते समय किरन ने शौच हेतु गाड़ी रुकवायी. अभियुक्त ने गाड़ी सड़क के किनारे रोक दी व किरन जैसे ही शौच हेतु बैठी तभी अभियुक्त ने गाड़ी में पहले से रखी लोहे की रॉड से पीछे से उसके सिर पर वार किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई. अभियुक्त ने शव को सड़क किनारे स्थित गड्ढे में खींचकर छिपा दिया और गाड़ी लेकर वहाँ से चला गया. अभियुक्त ने बताया कि वह किरन से मानसिक रुप से परेशान था.

Related Articles

यूपी न्यूज

Video News: Rockstar bride takes social media by storm, showcases her style by playing guitar on her first day at her in-laws’ house…#upnews

आगरालीक्स…यूपी की रॉकस्टार बहू सोशल मीडिया पर छाई. ससुराल में पहले दिन...

यूपी न्यूज

UP News: UP’s Maneka Soni becomes the first woman councilor of Redmond, Washington…#agranews

यूपीलीक्स…यूपी की मेनका सोनी बनीं वाशिंगटन के रेडमंड शहर की पहली महिला...

यूपी न्यूज

Kajganj News: Angered by the DJ’s shutdown, a young man ran over a wedding party member with his car, killing three…#upnews

यूपीलीक्स…शादी में कार से रौंदे बाराती. दूल्हे के ताऊ, चाचा और मौसा...

यूपी न्यूज

UP News: The lovers were caught and they got married the same night….#upnews

यूपीलीक्स…रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी. लोगों ने देखा और पकड़...

error: Content is protected !!