Tuesday , 27 October 2026
Home यूपी न्यूज UP News: The accused of attempting to rob a bank in Kanpur gave a shocking reason
यूपी न्यूज

UP News: The accused of attempting to rob a bank in Kanpur gave a shocking reason

604

आगरालीक्स…प्रेमिका के पिता ने कहा—बेटी से शादी करनी है तो रुपये कमाकर दिखाओ. प्रेमी साइकिल लेकर पहुंच गया बैंक लूटने….चाकू से कर दिया

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. बीते शनिवार को स्टेट बैंक आफ इंडिया की शाखा में करीब पौने 11 बजे मास्क लगाकर एक युवक बैंक में दाखिल हुआ और जाते ही उसने बैंक के गार्ड के चेहरे और गर्दन पर वार कर दिया. गार्ड से युवक को भिड़ता देख शाख प्रबंधक वीरेंद्र और कैशियर प्राणनाथ शुक्ला ने उसे पकड़ने की कोशिश की. इस पर हमलावर ने उन पर भी हमला किया और जख्मी कर दिया. काफी देर तक चली भिड़ंत के बाद हमलावर को पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने हमलावर आरोपी को पकड़ लिया और घायल बैंक कर्मियों व गार्ड को सीएचसी पहुंचाया.

पुलिस ने लुटेरे की पहचान पतारा के संचितपुर निवासी किसान अवधेश मिश्रा के बेटे लवीश मिश्रा के रूप में की. जो कि बीएससी का छात्रभी है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कई दिनों से रुपये कमाने के तरीके जानने के लिए यू टयूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रील्स देख रहा था. पुलिस को उसके एप्स की सर्च हिस्ट्री में लूट के वीडियो के लिंक मिले हैं. इसी दौरान उसे बैंक लूट के तरीकों के बारे में पता चला.

युवक से तीन घंटे हुई पूछताछ के बाद पता चला कि वह क्षेत्र की एक युवती से प्रेम करता है. उससे शादी भी करना चाहता है लेकिन प्रेमिका के पिता ने उसके सामने शर्त रखी दी कि अगर वह पैसे कमाकर बड़ा आदमी बन जाता है तो वह अपनी बेटी से उसका विवाह कर देंगे. इस मुश्किल शर्त को पूरा करने का लवीश ने बैंक लूटने का रास्ता चुना. आरोपी ने बताया कि बैंक लूट का वीडियो देखने के बाद उसने तमंचा व अन्य हथियार जुटाए और बैंक पहुंंच गया. बैंक जाने से पहले उसने प्रेमिका को फोन भी किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. इसके बाद वह घर से मंदिर जाने की बात कहकर साइकिल से निकला और बैंक पहुंच गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. उसकी दिमागी स्थिति ठीक नहीं लग रही है. जो बातें पूछताछ में बताई हैं उसकी तस्दीक की जा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

Discussion held in Kanpur on various government schemes and benefits for MSMEs

कानपुरलीक्स…कानपुर में एमएसएमई पर सरकार की विभिन्न योजनाओं और लाभों पर हुई...

यूपी न्यूज

Sensational: Bodies of a husband, wife, and their three children found inside a house in Greater Noida…#upnews

यूपीलीक्स…सनसनीखेज, ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिली पूरी परिवार की लाश....

यूपी न्यूज

Tragic accident in Bulandshahr; four members of the same family and the Eeco driver killed

यूपीलीक्स…बुलंदशहर में दर्दनाक एक्सीडेंट. एक ही परिवार के चार व इको चालक...

यूपी न्यूज

Ravita and Amardeep: Meerut court sentences another couple (lovers) to death.

आगरालीक्स…मेरठ में एक और प्रेमी प्रेमिका को कोर्ट ने सुनाई मृत्युदंड की...

error: Content is protected !!