यूपीलीक्स…झांसी में सराफा कारोबारी के बेटे ने होटल में महिला रिसेप्शनिस्ट को लगाया गले, फिर किया किस…वीडियो वायरल होने के बाद रिपोर्ट दर्ज
यूपी के झांसी में सराफा कारोबारी के बेटे ने होटल में महिला रिसेप्शनिस्ट को जबरन गले लगाया और फिर उसे किस किया. वीडियो वायरल होने के बाद अश्लील हरकत करने के आरोप में कारोबारी के बेटे के खिलाफ नवाबाद पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है.
आरोपी का नाम अमन अग्रवाल निवासी हीगन कटरा है. चार दिन पहले आरोपी अमन अग्रवाल अपनी दो महिला मित्रों को लेकर होटल पहुंचा था. यहां वापस जाते समय उसने महिला रिसेप्शनिस्ट को जबरन गले लगाया और फिर अश्लील हरकत की. युवती इस हरकत से सहम उठी. मामले का वीडियो वायरल होने और तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है.