यूपीलीक्स…यूपी की मेनका सोनी बनीं वाशिंगटन के रेडमंड शहर की पहली महिला काउंसलर. गीता हाथ में लेकर ली शपथ…आगरा—लखनऊ से है इनका नाता
यूपी की राजधानी लखनऊ की मेनका सोनी वाशिंगटन के रेडमंड शहर की पहली महिला काउंसलर बनी हैं. उन्होंने गीता हाथ में लेकर और भारतीय परिधान में शपथ ली. वह इस पर चुनी जाने वाली पहली प्रवासी भारतीय अमेरिकी महिला हैं. वह क्षण भारत के लिए और गर्व का समय बन गया जब मेनका ने श्रीमद्भागवत गीता हाथ में लेकर शपथ ली. यही नहीं इस दौरान उन्होंने भारतीय हैंड एम्ब्रॉयडरी वाली पैंट सूट पहन रखा था. जज रसेल ने उन्हें शपथ दिलाई.आगरा—लखनऊ से नाता
मेनका सोनी का जन्म आगरा में हुआ था जबकि इनकी पढ़ाई लिखाई लखनऊ में हुई है. इन्होंने लखनऊ यूनीवर्सिटी से ग्रेजुएट पूरा किया.वह करीब 20 सालों तक लखनऊ में रहीं और इसके बाद उन्होंने आगे की यात्रा की. मेनका सोनी 30 से अधिक वर्षों से वैश्विक कारपोरेट क्षेत्र में हैं और माइक्रोसाफ्ट, स्टारबक्स जैसी कंपनियों में काम करने का अनुभव है.