आगरालीक्स…आगरा में भी दिखा इंडिगो में परिचालन संकट का असर. खेरिया एयरपोर्ट पर देरी से पहुंची हैदराबाद की फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइन की तकनीकी दिक्कतों और क्रू की कमी के कारण देशभर में उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ पड़ा है. इससे हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सूचना न मिलने और उड़ानों के बार—बार रद्द होने के साथ महंगे टिकट और प्रबंधन की लापरवाही की शिकायतें यात्रियों द्वारा लगातार की जा रही हैं और सरकार से हस्तक्षेप की भी मांग कर रहे हैं.हैदराबाद की फ्लाइट देरी से पहुंची
इंडिगो एयरलाइन की इन दिक्कतों का सामना आगरा को भी उठाना पड़ा है. सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरने वाली हैदराबाद से आगरा की फ्लाइट आज देरी से खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंची. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा एयरपोर्ट के निदेशक विवेक शर्मा ने इसकी पुष्टि की है.