आगरालीक्स.. आगरा के भाजपा नेता हरिद्वार दुबे सहित आठ राज्यसभा प्रत्याशियों की भाजपा ने सूची जारी कर दी है। नौ वीं सीट के लिए के लिए प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा यूपी के आठ और उत्तराखंड के एक प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है। इसमें आगरा के हरिद्वार दुबे, यूपी के पूर्व डीजीपी और अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन बृजलाल,हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, नीरज शेखर, गीता शाक्य, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी बीजेपी को प्रत्याशी बनाया है।
उत्तराखंड से बीजेपी ने नरेश बंसल को बनाया प्रत्याशी।