Thursday , 30 July 2026
Home टॉप न्यूज़ UPSC civil srevices 2016 exam at 33 centres in Agra on 7th August
टॉप न्यूज़

UPSC civil srevices 2016 exam at 33 centres in Agra on 7th August

176

exam 4
आगरालीक्स
…..आगरा में रविवार को सिविल सर्विसेज की परीक्षा होगी, इसके लिए धारा 144 लागू कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के पास फोटोस्टेट और फैक्स की मशीनें बंद रहेंगी।
शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी (नगर) धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि कि आगरा में संघ लोक सेवा आयोग भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देशानुसार 7 अगस्त को 33 परीक्षा केन्द्रों पर सिविल सर्विस (प्रा0) परीक्षा 2016 का आयोजन के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर परिधि में को धारा 144 लागू कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्रों के आस-पास एकत्रित नहीं होगा। परीक्षा केन्द्र के अन्दर मोबाइल फोन, पेजर इत्यादि इलैक्ट्रोनिक सामान पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित रहेंगे तथा परीक्षा केन्द्र से 200 मीटर दूरी तक कोई भी फोटो स्टेट तथा फैक्स मशीन संचालित नहीं होगी। परीक्षा केेन्द्रों के संचालन करने अथवा निरीक्षण करने हेतु अधिकृत व्यक्तियों अथवा ड्यूटी पर तैनात व्यक्तियों के अलावा कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्रों से 200 मीटर की परिधि में नहीं जा सकेगा। परीक्षा केन्द्रों के आस पास परीक्षा प्रारम्भ होने के एक घन्टा पूर्व तथा परीक्षा होने के एक घन्टा पश्चात किसी प्रकार के लाउडस्पीकर एवं ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग नहीं होने दिया जायेगा। यह आदेश 7 अगस्त रविवार के शाम 8 बजे तक नगर के सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों के आस पास लागू रहेगा। उपरोक्त आदेश की किसी धारा या अनुच्छेद का उल्लंघन भारतीय दण्ड विधान की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध होगा।

विद्युत शवदाह प्रणाली अपनायें और पांच पेड़ बचायें
आगरा विकास प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव ने विद्युत शवदाह प्रणाली अपनाये जाने के सम्बन्ध में आम जनता को विद्युत शवदाह गृह के प्रति जागरूक करने के लिये आम जनता से अपील की है कि ‘‘विद्युत शवदाह प्रणाली अपनायें और पांच पेड़ बचायें‘‘। उन्होंने बताया कि मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा भी विद्युत शवदाह गृह प्रणाली का विस्तार एवं सौन्दर्यीकरण कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष, जनपद न्यायाधीश के अनुसार गठित स्थाई लोक अदालत हेतु एक पेशकार तथा जनोपयोगी सेवाओं का अनुभव रखने वाले दो सदस्यों की सेवा के इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर दीवानी न्यायालय स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में 10 अगस्त तक जमा कर सकते हंै। अधिक जानकारी दीवानी स्थित कार्यालय से सम्पर्क कर की जा सकती है।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Awas Vikas Parishad sealed five buildings in Agra’s Kamla Nagar…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कमला नगर में पांच भवन सील. आवास विकास परिषद की...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : Do not argue with those who throw polythene into drains; instead, applaud them.

आगरालीक्स…अजीब है पर यह भी एक अपील है, ‘नाले—नालियों में पॉलीथिन फेंकने...

टॉप न्यूज़

Sad News: Two sisters drowned in a pond in Agra; both died…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दो सगी बहनें तालाब में डूबी, दोनों की मौत. परिवार...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Nature lovers offered suggestions to increase greenery in Agra.

आगरालीक्स…’वृक्षो रक्षति रक्षितः।’ अर्थात जो वृक्षों की रक्षा करता है, वृक्ष उसकी...

error: Content is protected !!