आगरालीक्स ..आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ एक घंटे ताजमहल में रहेंगे, डीएम और एसएसपी ने राष्ट्रपति ट्रंप के लिए की गई तैयारी और 24 फरवरी को ताजमहल के आम पर्यटकों के लिए खुलने के समय और रूट डायवर्जन की जानकारी दी।
शनिवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल का दीदार करने के लिए 24 फरवरी को आएंगे, वे दो घंटे आगरा में रहेंगे, एक घंटे वे ताजमहल का दीदार करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तीन हजार कलाकर 21 जगह पर स्वागत करेंगे। 10 किलोमीटर के रूट पर स्कूल के बच्चे ट्रंप का स्वागत करेंगे। बच्चों के हाथ मे अमेरिका और भारत के झंडे होंगे। 14 चौराहों से ट्रंप के विजिट का लाइव किया जाएगा।
4. 45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे ट्रंप
24 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप 4 .45 बजे वे एयरपफोर्स वन विमान से खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे, यहां से वे द बीस्ट कार से 14 किलोमीटर का सफर तय कर होटल अमर विलास पहुंचेंगे। अमर विलास से गोल्फ कार्ट से वे ताजमहल का दीदार करने के लिए जाएंगे। 5 .10 से 6 .10 तक ताजमहल में रहेंगे, वहां से गोल्पफ कार्ट से अमर विलास और वहां से खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे। यहां से 6 .30 बजे विमान से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
11 बजे के बाद नहीं मिलेगा ताजमहल का टिकट
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ताजमहल दीदार के लिए 24 फरवरी को सुबह 11 बजे के बाद आम पर्यटकों के लिए ताजमहल की टिकट विंडो बंद हो जाएंगी, दोपहर 12 बजे तक ताजमहल को खाली करा लिया जाएगा। इसके बाद कोई ताजमहल का दीदार नहीं कर सकेगा

पुल से कोई खतरा नहीं
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द बीस्ट कार के साथ खेरिया आरओबी से निकलेंगे, आरओबी को कमजोर बताया जा रहा था, इस पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि 11.4 टन वजन की क्षमता के लिए पुल फिट है। इसलिए कोई परेशानी नहीं होगी।
एनएसजी सहित पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा के लिए एनएसजी और स्नाइपर्स भी रहेंगे, 7 बीडीडीएस टीम रहेंगी,आउटर डाइवर्जन और इनर डायवर्जन प्लान बनाया है, ट्रंप के शहर में रहने तक पूरा रुट रहेगा बंद,
14 एसपी,18 एएसपी,55 डिप्टी एसपी,125 इंस्पेक्टर रहेंगे तैनात, सीएमएफ की 10 कंपनी,300 सिविल,200 वाचर्स रहेंगे तैनात,एक फ्लड कंपनी करेगी रिवर पेट्रोलिंग,110 रूफ टॉप ड्यूटी लगाई गई है।