आगरालीक्स …आगरा से 24 फरवरी को ट्रेन से सफर करना है तो खबर पढ लें, आगरा कैंट स्टेशन तक पहुंचने में समय लगेगा, गतिमान सहित एक दर्जन ट्रेनें कुछ देर के लिए रोकी जा सकती हैं। ये ट्रेनें देरी से चलेंगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ 24 पफरवरी को शाम 4 45 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे, यहां से वे सडक मार्ग से होटल अमर विलास तक जाएंगे। इसके बाद ताजमहल का दीदार करेंगे। उनके खेरिया एयरपोर्ट से रवाना होते ही ट्रेनों को भी रोका जा सकता है। इससे दिल्ली से झांसी जाने वाली गतिमान एक्सप्रेस, पंजाब मेल, श्रीधाम, झेलम सहित अन्य ट्रेनें देरी से चल सकती हैं। ये ट्रेंने एक घंटा लेट हो सकती हैं। वहीं, रूट डायवर्जन के कारण आगरा कैंट सहित अन्य रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। साथ ही जाम में भी फंस सकते हैं।
झांसी से दिल्ली जाने वाली गतिमान सेमी हाईस्पीड ट्रेन शाम 5.45 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है। दिल्ली से जबलपुर जाने वा
ली श्रीधाम एक्सप्रेस व पुणे से जम्मू जाने वाली झेलम एक्सप्रेस पांच बजे आगरा कैंट स्टेशन आती है। पंजाब मेल 5.50 बजे आती है।
24 के लिए रूट डायवर्जन सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगी।
एमजी रोड से ग्वालियर की तरफ जाने वाले वाहन सुभाष पार्क से फतेहपुरसीकरी रोड पथौली नहर के रास्ते से जा सकते हैं।
प्रतापपुरा के पास ही बैरियर लगाया जाएगा। इससे आगे किसी भी वाहन को माल रोड की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
बालूगंज, सेंट जॉर्जिज स्कूल की तरफ से भी कोई वाहन माल रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। सभी जगह माल रोड से काफी पहले बैरियर लगाए जाएंगे। दो लेयर बैरियर व्यवस्था की जा रही है। एक बैरियर 100 मीटर पहले ही लगा दिया जाएगा। दूसरा बैरियर चौराहे से 50 मीटर पहले होगा।
आगरा फोर्ट की तरफ से आने वाले वाहनों को छीपीटोला की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
पुरानी मंडी चौराहे से कोई भी वाहन माल रोड, ताज व्यू तिराहा, होटल गंगा रतन तथा फूल सैयद चौराहे की तरफ नहीं आ सकेगा।
ट्राईडेंट मोड, टीडीआई मॉल से भी कोई वाहन माल रोड की तरफ नहीं आएगा।
कैंट रेलवे स्टेशन से कोई वाहन माल रोड की तरफ नहीं जाएगा। सभी वाहन नेमीनाथ पार्क तिराहा होते हुए सदर की तरफ जा सकते हैं।
नेमीनाथ पार्क तिराहा से कोई भी वाहन घी गोदाम तिराहे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
नौलक्खा, शहजादी मंडी, होटल क्लार्क शिराज तिराहे की तरफ से भी किसी वाहन को माल रोड पर नहीं जाने दिया जाएगा।
राजपुर चुंगी की तरफ से कोई वाहन अमर होटल की तरफ नहीं आएगा। फूल सैयद चौराहे की तरफ भी वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।