US President Trump visit Tajmahal of 1980 era with First Lady Melania
आगरालीक्स… आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम लेडी मेलानिया के लिए ताजमहल का पहिया 40 साल पीछे घुमा दिया है, ताज के संगमरमरी हुस्न को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी मेलानिया संग शाम को निहारेंगे, यह 1980 वाला ताजमहल होगा, जब ताजमहल में घूम सकते थे, कोई रैलिंग नहीं थी, भीड बढने पर ताजमहल के मुख्य गुंबद से लेकर चमेली फर्श और रॉयल गेट के पास रैलिंग लगा दी गई है, सीमित दायरे में ही पर्यटक घूम सकते हैं।
आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पत्नी मेलानिया के साथ शाम 4. 45 बजे आगरा पहुंचेंगे, वे खेरिया एयरपोर्ट से अमर विलास होटल जाएंगे। यहां से सवा पांच बजे ताजमहल का दीदार करने जाएंगे, वे ताजमहल में एक घंटा रहेंग।
फूलों से महंग रहा ताज, दमक रहीं कब्र
ताजमहल में पर्यटकों की संख्या बढने के बाद मुख्य मकबरा, चमेशी पफर्श और रॉयल गेट पर रैलिंग लगा दी गई है, इन रैलिंग से इधर उधर पर्यटक नहीं जा सकते हैं। मगर, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए रैलिंग हटा दी हैं, रॉयल गेट के सामने फूल रख दिए गए हैं, इससे 1980 दशक का ताजमहल दिखाई देने लगा है। शाहजहां और मुमताज की कब्र की सफाई करा दी गई है, ये दमक रहीं हैं, यमुना में भी पानी बढ रहा है।