Thursday , 12 February 2026
Home टॉप न्यूज़ Uzbekistan President reaches Agra, Visit Taj Mahal with wife
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Uzbekistan President reaches Agra, Visit Taj Mahal with wife

आगरालीक्स…आगरा पहुचे उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति, पत्नी के साथ ताजमहल का दीदार करने गए हैं। रविवार को दोपहर 1 बजे उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव आगरा पहुचे। वे अपनी पत्नी संग ताज महल का दीदार करने गए।
उनका स्वागत डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा करेंगे। साथ ही भारतीय खाद्य निगम द्वारा सुरक्षा प्रहरी की परीक्षा आयोजित की जा रही है, इसमें आगरा में 60 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे, उनके परिजन भी साथ आएंगे इससे सुबह 11 से शाम 5 बजे तक शहर में यातायात व्यवस्था चरमरा सकती है। माल रोड पर जाने से बचें।
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव के ताजमहल विजिट को देखते हुए सुबह 10 25 से दोपहर 2 25 तक ताजमहल आम पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। इसे देखते हुए सुबह 9 25 से ताजमहल के टिकट मिलना बंद हो जाएंगे। वहीं, उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव का खेरिया एयरपोर्ट पर स्वागत किया जाएगा, यहां से वे होटल अमर विलास आएंगे। उनके स्वागत के लिए सुबह 11 बजे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंच जाएंगे, वे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।
दोपहर 1 30 बजे पत्नी संग ताजमहल का करेंगे दीदार
उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव दोपहर 1 30 बजे पत्नी संग ताजमहल पहुंचेंगे, वे यहां करीब एक घंटे तक ताजमहल का दीदार करेंगे, इसके लिए रसियन गाइड की भी व्यवस्था की गई है। उनके सडक मार्ग से गुजरते समय 10 मिनट पहले माल रोड बंद कर दिया जाएगाख् दोपहर 3 बजे वे दिल्ली लौट जाएंगे।
60 हजार छात्र देंगे परीक्षा
रविवार को ही भारतीय खाद्य निगम द्वारा सुरक्षा प्रहरी की परीक्षा होगी, इसके लिए आगरा में 136 केंद्र बनाए हैं, यह परीक्षा दोपहर 12 से दो बजे तक होनी है। परीक्षार्थियों के साथ उनके परिजन भी आएंगे, इससे व्यवस्था चरमरा सकती है।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: DA VINCI Robotic surgery start in Yatharth Shantived Institute of Medical Sciences, Agra, Video

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के यथार्थ शांतिवेद इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज, आगरा...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 3 crore fine in 10 month for Raja Ki Mandi Market

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के राजा की मंडी बाजार के फुटपाथ पर...

बिगलीक्स

Agra News: Businessman son duped Rs 4.25 crore in Mobile game in Barhan Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में व्यापारी के खाते से उनके बेटे ने फ्री...

बिगलीक्स

Agra News: Rs 950 crore for Agra in UP Budget 2026, Rs 130 crore for SNMC, Agra

आगरालीक्स….Agra News: यूपी के बजट में आगरा को मिले 950 करोड़ रुपये,...

error: Content is protected !!