
अशोक सिंहल का जन्म 15 सितंबर 1926 को आगरा के घटिया आजम खां स्थित बीपी आॅयल मिल के पास मामा के घर में उनका जन्म हुआ था। अब यहां उनके ममेरे भाई ध्रुब बंसल रहते हैं। उनके पिता सरकारी महकमे में थे। उन्होंने 1950 में बीएचयू से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग की। 1942 में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ से जुडने के बाद इंजीनियरिंग की और इसके बाद 1950 में प्रचारक बन गए। 1984 में विश्व हिंदू परिषद से जुडे।
89 साल के सिंहल पिछले कई दशकों से राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हुए थे।
> वीएचपी के मुताबिक, सिंहल को पिछले एक माह से ज्यादा वक्त से सांस से जुड़ी दिक्कत थी।
> इलाहाबाद में उनका इलाज चल रहा था। लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।
> 20 अक्टूबर को हालात खराब होने पर उन्हें स्पेशल प्लेन से दिल्ली लाया गया था। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
> हाल ही में उनकी तबीयत फिर खराब हो गई। बीते शुक्रवार मेदांता हॉस्पिटल में उन्हें एडमिट कराना पड़ा। बेहोशी की हालत में आईसीयू में रखा गया था।
Leave a comment