
मैं हर बार आऊं
श्रेया घोषाल ने कहा कि आगरा आकर मुझे बेहद अच्छा लगता है। मुझे ताज महोत्सव में दूसरी बार आने का मौका मिला है। मैं तो चाहती हूं कि यहां 12 महीने ताज महोत्सव हो और मुझे हर बार बुलाया जाए।
आज के कार्यक्रम
शिल्पग्राम
रात आठ बजे से कॉमेटी नाइट, राजू श्रीवास्तव, राजा रेंचे और वीआईपी प्रस्तुति देंगे।
खुले मंच पर
खुले मंच पर शाम पांच बजे से सुनीता धाकड़ और अलका धाकड़ का लोक संगीत, सुजाता अग्रवाल का सुगम संगीत, शुभ सक्सेना का तबला वादन और खुशबू चौहान का गायन होगा। शाम सात बजे से सरिता वोहरा (लिविंग रूम थियेटर) द्वारा नाटक बादशाह रंगीला प्रस्तुत किया जाएगा।
नाइट ऑफ जनवरी 16
ताज महोत्सव के तहत एबीसी (आगरा बुक क्लब) द्वारा सूरसदन में 26 फरवरी को शाम 6 बजे आयरन रैंड द्वारा लिखित नाटक नाइट ऑफ जनवरी 16 का मंचन किया जाएगा। यह एक व्यवसायी की हत्या की कहानी है, जिसका इल्जाम उसकी प्रेमिका पर आता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (मंडलायुक्त प्रदीप भटनागर) ज्यूरी की भूमिका में भी होंगे, जो नाटक के मंचन के बाद यह निर्णय लेंगे कि आरोपी कौन हैं। विशिष्ट अतिथि एडीए वीसी मनीषा त्रिघाटिया व विशेष अतिथि जिलाधिकारी पंकज कुमार होंगे। नाटक की निर्देशिका श्वेता बंसल हैं। नाटक के मंचन में तीन पुरुष व 12 महिलाएं, जो सभी एबीसी के मेम्बर हैं। किसी प्रोफेशनल कलाकार के बजाए एबीसी के सदस्यों द्वारा इस मर्डर मिस्ट्री का मंचन किया जाएगा।
नूरजहां प्रेक्षागृह
शिल्पग्राम के नूरजहां प्रेक्षागृह में दोपहर से शाम तक स्थानीय कलाकारों और स्कूलों के कार्यक्रम होंगे। इसमें बड़ी संख्या में कलाकार शिरकत करते हैं।
सदर बाजार
सदर बाजार के मुक्ताकाशीय मंच पर शाम पांच बजे से बैंड, गायन, नृत्य जादू, मिमक्री कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। संयोजक सुधीर नारायन ने बताया कि सभी कार्यक्रम देखने लायक होते हैं।
Leave a comment