आगरालीक्स… आगरा के जेई की गोली मारकर हत्या कर दी, डीवीवीएनएल में कार्यरत जेई की हत्या से साथी कर्मचारियों में आक्रोश है। डीवीवीएनएल और पुलिस अधिकारी हत्याकांड के खुलासे में जुटे हुए हैं।
गुरुवार रात को मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के पानी गांव डहरूआ रोड पर मां चंद्रावली शीत ग्रह के पास डीवीवीएनएल में जूनियर इंजीनियर प्रदीप कुमार (35) निवासी नैनाना ब्राह्मण, सदर आगरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रदीप पानी गांव फीडर पर जूनियर इंजीनियर के पद तैनात थे। रात साढ़े नौ बजे ब्रेक डाउन होने पर लाइन चेक करने बाइक से निकले थे। प्रदीप कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी।
शुक्रवार सुबह से मृतक के पैतृक गांव सदर के नैनाना ब्राह्मण में गम का माहौल है। प्रदीप की पत्नी पिंकी और बच्चों का रो रोक कर बुरा हाल है। प्रदीप के भाई महाराज सिंह नेे अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिजली विभाग के अधिकारी से लेकर कर्मचारी मंडलभर में कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।