आगरालीक्स.. आगरा में गंगाजल सडक पर बह रहा है और घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जन प्रतिनिधियों ने गंगाजल की आपूर्ति का शुभारंभ किया लेकिन घरों तक गंगाजल नहीं पहुंचा है।
सिकंदरा वाटरवर्क्स से आवास विकास कॉलोनी, शाहगंज, बोदला सहित आधे शहर में गंगाजल की आपूर्ति हो रही है। इससे शहर में 140 एमएलडी गंगाजल आ रहा है। शुक्रवार को बोदला शाहगंज रोड बीघा मंदिर ,गंगा प्लाजा के पास गंगाजल पाइपलाइन लीकेज से गंगाजल सडक पर बहता रहा।
वाटरवक्र्स से शहर में गंगाजल की सप्लाई के लिए पाइप लाइन की क्लीनिंग न होने से आपूर्ति नहीं हो सकी। गंगाजल की आपूर्ति शुक्रवार शाम या फिर शनिवार सुबह से शुरू होगी। हर दिन 120 से 130 एमएलडी जलापूर्ति होगी।
यमुना में बहेगा 65 एमएलडी
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को हर दिन 200 एमएलडी गंगाजल मिलेगा, जबकि वर्तमान में इसकी क्षमता 135 एमएलडी तक की है। ऐसे में 65 एमएलडी गंगाजल को यमुना नदी में छोड़ा जाएगा। वहीं 90 एमएलडी प्लांट का जीर्णोद्धार होने के बाद 200 एमएलडी गंगाजल और 25 एमएलडी यमुना जल की आपूर्ति हर दिन होगी।