आगरालीक्स..(Agra News 30th June). आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की बडी कार्रवाई, अवैध फैक्ट्री पर छापा, कंडोम कैथेटर, नेबुलाइजर मास्क सहित डेढ करोड के सर्जिकल आइटम जब्त।
आगरा में ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने मेडिकेयर हेल्थ डिवाइसेस नाम से गढी भदौरिया प्रताप नगर में संचालित अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा। ड्रग डिपार्टमेंट की टीम ने फैक्ट्री संचालक राजेंद्र कुमार अग्रवाल निवासी प्रताप नगर को मौके से पकड लिया। चार मंजिला मकान में कई सालों से अवैध फैक्ट्री चल रही थी। फैक्ट्री से सिरिंज, ब्लव्स, मास्क, कंडोम कैथेटर, सैनेटरी पैड सहित बडी मात्रा में सर्जिकल सामान मिला है। देर रात तक टीम सामान जब्त करने में लगी रही, हर कमरे में सामान भरा हुआ है। कीमत करीब डेढ करोड आंकी गई है।
नोएडा, सिकंदरा, संजय प्लेस और प्रतापपुरा के पते पर चल रही फैक्ट्री
सहायक औषधि आयुक्त एके जैन का मीडिया से कहना है कि कई सालों से फर्जी फैक्ट्री चल रही थी। नोएडा में एक खाली प्लाट के नाम से भी फैक्ट्री संचालित है। इसके साथ ही सिकंदरा इंडस्ट्रियल एरिया और संजय प्लेस में भी कंपनी का कार्यालय है।