आगरालीक्स …आगरा के कीठम में पेलिकन के गले में मछली फंस गई, मछली गर्दन को फाडती हुई बाहर निकलने लगी, वीडियो के लिए क्लिक करें।
बुधवार की शाम, सूर सरोवर पक्षी विहार में गश्त कर रहे वन विभाग के अधिकारि आश्चर्यचकित रहे गए जब उन्होंने एक पेलिकन को संकट में देखा। ग्रेट वाइट पेलिकन के रूप में पहचाने जाने वाले बड़े पक्षी ने अपने भोजन के रूप में एक पूरी मछली निगल ली थी जो की उसकी खाने की नली में बुरी तरह फस चुकी थी! अधिकारी ने असहाय पक्षी को तत्काल चिकित्सा उपचार के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस आगरा बियर रेस्क्यू फैसिलिटी में लेकर आए |
काफी बड़े आकार की मछली को निगलने के प्रयास में, पक्षी के भोजन नली और गर्दन क्षेत्र में काफी गहरी चोट आई हैं। पेलिकन की सर्जरी हुई है और वर्तमान में उसे पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल प्रदान की जा रही है।
वाइल्डलाइफ एसओएस की वेटरनरी सेवाओं के उप निर्देशक डॉ इलयाराजा ने कहा, “पक्षी को गंभीर हालत में हमारे अस्पताल लाया गया था। उसके खाने की नली और गर्दन क्षेत्र में कई आंतरिक घाव थे। हमने घावों को साफ किया और उन्हें सर्जरी कर उन्हें सिल दिया है। वर्तमान में पेलिकन को उपचारात्मक दवा के साथ लेजर थेरेपी प्राप्त कराइ जा रही है। “
वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, “हम वन विभाग के अधिकारियों को उनकी तुरंत सहायता के लिए और हमें पेलिकन के जीवन को बचाने में मदद करने के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं। ग्रेट व्हाइट पेलिकन उप-महाद्वीप के वेटलैंड में पायी जाती है। हालांकि उन्हें आईयूसीएन रेड लिस्ट में लिस्ट कंसर्न के रूप में वर्गीकृत किया गया है, लेकिन उनका विभिन्न कारणों से शोषण किया जाता है। ह्यूमन डिस्टरबेंस और ख़तम होते प्राकर्तिक माहोल के कारण ग्रेट व्हाइट पेलिकन की आबादी लगातार कम हो रही है। ”
ए.के.सिंह, रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर, कीठम ने कहा, “वन विभाग के अधिकारियों ने सेंचुरी में गश्त करते वक़्त संकटग्रस्त पेलिकन को देखा। कई प्रयासों के बाद, टीम ने पक्षी को पकड़ कर उसे तत्काल उपचार के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस के अस्पताल ले गए। हम वाइल्डलाइफ एसओएस टीम द्वारा प्राप्त सहयोग की सराहना करते हैं और उनके समर्थन के लिए आभारी हैं। ”
इसके बाद गुरुवार सुबह, वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट फतेहपुर सीकरी के पशु चिकित्सा अस्पताल में पहुची, जहाँ एक घायल सारस क्रेन को तुरंत चिकित्सकीय सहायता की जरुरत थी। क्रेन को बाएँ पैर में फ्रैक्चर था, उसकी हड्डी टूट गई थी, जिसके कारण वह खड़े होने में या चलने असहाय था। वर्तमान में वाइल्डलाइफ एसओएस की रेस्क्यू फैसिलिटी में उसका उपचार चल रहा है।
सारस क्रेन दुनिया का सबसे लंबा उड़ने वाला पक्षी है जो 240cm के पंखों के साथ 152-156 सेंटीमीटर लंबा है। यह प्रजाति प्राकृतिक वेटलैंड्स के नुकसान के कारण गंभीर खतरे में है। उन्हें आईयूसीएन रेड लिस्ट में ‘अतिसंवेदनशील’ के रूप में वर्गीकृत किया गया है।