आगरालीक्स.. आगरा में आधी रात को एक युवती एक्सीडेंट होने पर इमरजेंसी पहुंची, वह ठीक से बात नहीं कर पा रही थी, उसके नशे में धुत होने की बात कही जा रही है। जमकर हंगामा किया, कहने लगी मेरे साथ जो हुआ है वह आम लडकी के साथ होना नहीं चाहिए। काफी देर तक युवती ने हंगामा किया, उसके हाथ में प्लास्टर लगाकर भेज दिया गया।
रविवार रात को एक्सीडेंट होने पर पुलिस युवती को लेकर इमरजेंसी पहुंची, उसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ था, उसके हाथ में प्लास्टर लगा हुआ था, वह टीशर्ट और हाफ पेंट पहने हुई थी।
सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहे वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में यवुती कह रही है कि मेरे साथ जो हुआ है और किसी के साथ नहीं होना चाहिए। वह बता रही है कि मेरा एक्सीडेंट हुआ था यहां पर, मेरा फ्रेंड आया हुआ था, पुलिस वाले यहां लेकर आए, वह कह रहे थे कि अधिकारी आ रहे हैं, एक घंटा हो गया लेकिन वे नहीं आए, मैं यह चाहती हूं कि जो मेरी हालत हुई है ना जो पुलिस वाला है उसके साथ ऐसा ही हो, कुछ भी करती हूं भईया, एक लडकी के साथ हुआ है भईया, युवती की बातें सुनने के बाद लोगों की भीड लग गई। पुलिस जांच में जुटी है।
आधी रात सडक पर हंगामा
युवती ने आधी रात को एसएन इमरजेंसी के सामने रोड पर खडे होकर हंगामा किया, इससे लोगों की भीड लग गई।