आगरालीक्स ..आप प्रेग्नेंट हैं, नार्मल डिलीवरी चाहती हैं तो सांबा, जैज और बालरूम डांस कर सकती हैं लेकिन एक्सपर्ट की देखरेख में। रविवार को डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में प्रेग्नेंसी के दौरान डांस करने से गर्भवती और गर्भस्थ शिशु स्वस्थ्य रहते हैं, इसकी जानकारी दी गई।

हॉस्पिटल में आयोजित वेल मॉम एंटीनेटल क्लासेज में डॉ अमित टंडन, डॉ वैशाली टंडन और डॉ रश्मि बावा, दिल्ली ने गर्भावस्था में डांस के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि डांस से मांसपेशियां लचीली हो जाती हैं, तन और मन प्रफुल्लित रहता है। यह सामान्य प्रसव में भी सहायक है। हर रोज और सप्ताह में तीन दिन घर पर और ग्रुप में डॉक्टर की सलाह से डांस कर सकते हैं, यह डांस एक्सरसाइज के रूप में भी हो सकता है, अपनी पसंद के गानों पर थिरक सकते हैं।