आगरालीक्स.. आगरा के आंबेडकर विवि कर्मचारी संघ चुनाव के नतीजे घोषित। अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी ने श्याम दीक्षित को हराकर जीत दर्ज की है। महामंत्री पद पर अरविंद गुप्ता विजयी रहे हैं और कोषाध्यक्ष पद पर दीपक गुप्ता ने जीत दर्ज की है। सह मंत्री पद पर आशु और उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार ने जीत दर्ज की है।
सोमवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक जुबली हॉल, पालीवाल परिसर में कर्मचारी संघ चुनाव के लिए मतदान हुआ, दोपहर 2 30 बजे मतगणना शुरू हुई। शाम को नतीजे घोषित किए गए।
उपाध्यक्ष पद पर री काउंटिंग
उपाध्यक्ष पद पर तीन वोट से अनिल कुमार ने जीत दर्ज की है। 12 वोट निरस्त हुए हैं, ऐसे में उपाध्यक्ष पद के लिए रीकाउंटिंग चल रही है। इसके बाद ही विजयी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा।
15 प्रत्याशियों के लिए 371 ने किया मतदान
अध्यक्ष पद, चुनाव चिह्न, वोट मिले
अखिलेश चौधरी, कार – 213
अनिल कुमार श्रीवास्तव, पुस्तक – 54
श्याम दीक्षित, जलती मशाल – 98
निरस्त वोट – 06
उपाध्यक्ष पद, चुनाव चिह्न, वोट मिले
अनिल कुमार, बांसुरी – 154
नरेश कुमार शर्मा, त्रिशूल- 54
शिव सिंह, छाता – 151
निरस्त वोट -12
महामंत्री, चुनाव चिह्न, वोट मिले
अरविंद कुमार गुप्ता, कलश 292
संजय कुमार सिंह चौहान, सूरज – 64
निरस्त वोट -15
सह मंत्री, चुनाव चिह्न, वोट मिले
आशू सिंह, घड़ी – 153
रमाकांत शर्मा, कुर्सी- 42
शेखर चौधरी, शेर – 40
सुखपाल सिंह, गदा – 123
निरस्त वोट -13
कोषाध्यक्ष, चुनाव चिह्न, वोट मिले
दीपक गुप्ता, शंख – 188
काली चरण यादव, छड़ी- 71
राजेंद्र प्रसाद, गुल्लक – 95
निरस्त वोट -17