आगरालीक्स …आगरा में ट्रेन में चढते समय यात्री प्लेटपफार्म के बीच में फंस गया, ट्रेन चलने लगी, इसके बाद जो हुआ उसे देख लोगों दंग रह गए, वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के आगरा कैंट स्टेशन पर दोपहर में मंगला एक्सप्रेस पहुंची, हरी झंडी होते ही ट्रेन चलने लगी। इसी दौरान मुरैना निवासी सुरेश दौड़ता हुआ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा, वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच फंस गया। सुरेश को ट्रेन से गिरते देख ट्रेन के गेट पर खडे टैक्सी चालक राजेश शर्मा ने उसका हाथ थाम लिया, करीब 40 सेकेंड तक घिसटता रहा। चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे यात्री को देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया।
खरोंच तक नहीं आई
आरपीएफ के जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चालक ने ट्रेन रोक दी थी। यात्री को खरोंच भी नहीं आई थी,आरपीएफ यात्री को आरपीएफ थाने ले गई। यात्री ने बताया कि उसे एर्नाकुलम जाने के लिए मंगला एक्सप्रेस पकड़नी थी। वह ताज एक्सप्रेस से आगरा आया था,अनियमित यात्रा में आरपीएफ ने उसे पकड़ा था। जुर्माना भरने के बाद वह जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसल गया था। उसे बचा लिया गया है।